Monday, March 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Bihar में राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 2 विधायक गायब, क्रॉस वोटिंग का डर

Bihar , हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है। बिहार में कांग्रेस के दो विधायक गायब बताए जा रहे हैं, जिससे क्रॉस वोटिंग की आशंका बढ़ गई है।

March 16, 2026
in बिहार
A A
Rajya Sabha elections in Bihar: 2 Congress MLAs missing, fear of cross-voting

Rajya Sabha elections in Bihar: 2 Congress MLAs missing, fear of cross-voting

Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा, Bihar और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। इन तीनों राज्यों में राजनीतिक दलों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है, इसलिए सभी पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में लगी हैं।

Bihar में बढ़ी सियासी हलचल

Bihar में मतदान के बीच उस समय हलचल बढ़ गई जब कांग्रेस के दो विधायक—सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास—अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार दोनों विधायकों के फोन भी बंद आ रहे हैं।

Related Post

A bomb threat to the Bihar Assembly! An email sent shockwaves

Breaking News: Bihar विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी! ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

March 13, 2026
Dhanbad: Student kidnapped from Gaya, escapes to Dhanbad to save his life

Dhanbad: गया से छात्र का अपहरण, धनबाद में भागकर बचाई जान

March 10, 2026
Bihar Politics: Who will be the next Chief Minister of Bihar? Lallan Singh said – Nitish Kumar himself will decide

Bihar Politics: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? ललन सिंह बोले- फैसला खुद नीतीश कुमार करेंगे

March 6, 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha: If Nitish goes to Delhi, who will be the new Chief Minister of Bihar? Discussion about son Nishant's entry

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश दिल्ली जाएंगे तो बिहार का नया CM कौन? बेटे निशांत की एंट्री की चर्चा

March 5, 2026

वहीं, तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को भी अपने एक विधायक का इंतजार है, जो अभी तक मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं। इस वजह से महागठबंधन खेमे में भी चिंता बढ़ गई है।

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से 176 विधायक वोट डाल चुके हैं, जबकि महागठबंधन की तरफ से 37 विधायकों ने मतदान किया है।

हरियाणा में मुख्यमंत्री ने डाला पहला वोट

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले वोट डाला। सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक यहां कुल 25 विधायक मतदान कर चुके थे।

कांग्रेस के विधायक हिमाचल प्रदेश के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंचे और वहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी विधायक एक साथ बस से विधानसभा पहुंचे और मतदान किया।

37 में से 26 सीटें पहले ही तय

देशभर में 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 13 सीटें एनडीए और 13 सीटें विपक्षी दलों के खाते में गई हैं।

फिलहाल 37 सीटों में से 25 सीटें INDIA गठबंधन के पास हैं, जबकि 12 सीटें एनडीए के पास हैं। हालांकि चुनाव के बाद यह तस्वीर बदल सकती है और एनडीए को करीब 8 सीटों का अतिरिक्त फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Bihar में समीकरण क्या कहते हैं?

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। यहां 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।

  • एनडीए के पास: 202 विधायक
  • महागठबंधन के पास: 35 विधायक

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 वोट जरूरी हैं। इस हिसाब से एनडीए के 202 विधायकों के बल पर 4 सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं, क्योंकि 4 सीटों के लिए 164 वोट चाहिए। इसके बाद भी एनडीए के पास 38 वोट बचते हैं।

पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे सिर्फ 3 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। वहीं महागठबंधन के पास फिलहाल 35 विधायक हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

 

 

 

Related Posts

A bomb threat to the Bihar Assembly! An email sent shockwaves
Breaking News

Breaking News: Bihar विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी! ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

March 13, 2026
Dhanbad: Student kidnapped from Gaya, escapes to Dhanbad to save his life
Breaking News

Dhanbad: गया से छात्र का अपहरण, धनबाद में भागकर बचाई जान

March 10, 2026
Bihar Politics: Who will be the next Chief Minister of Bihar? Lallan Singh said – Nitish Kumar himself will decide
बिहार

Bihar Politics: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? ललन सिंह बोले- फैसला खुद नीतीश कुमार करेंगे

March 6, 2026
Next Post
Iran Israel War: होर्मूज में महायुद्ध की आहट! जापान और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से किया इंकार, ट्रंप ने दे डाली धमकी

Iran Israel War: होर्मूज में महायुद्ध की आहट! जापान और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से किया इंकार, ट्रंप ने दे डाली धमकी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Iran Israel War: होर्मूज में महायुद्ध की आहट! जापान और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से किया इंकार, ट्रंप ने दे डाली धमकी

Iran Israel War: होर्मूज में महायुद्ध की आहट! जापान और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से किया इंकार, ट्रंप ने दे डाली धमकी

March 16, 2026

Bihar में राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 2 विधायक गायब, क्रॉस वोटिंग का डर

Jharkhand Assembly : संकट में झारखंड का मिनी लंदन, सदन में उठा मैक्लुस्किगंज को बचाने का मुद्दा

Palamu News: पलामू में कमरे से संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Breaking: एयरपोर्ट इलाके की वारदात में शामिल प्रिंस खान के गुर्गों का धनबाद में एनकाउंटर, तीन गिरफ्तार

Aaj ka Rashifal 16 March 2026: इन राशियों के लिए है धन लाभ और सफलता का योग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra