Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार अब बस एक दिन दूर है और राजधानी रांची के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हर गली, चौक और मार्केट में राखी की दुकानें सज गई हैं और बहनें अपने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी में जुट गई हैं.
रांची की गलियों में फैला रक्षाबंधन का रंग
शहर के चर्च रोड, फिरायालाल चौक, लालपुर चौक से लेकर हर प्रमुख बाज़ार में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं. दुकानदारों ने बताया कि इस बार राखियों की कई नई वैरायटी मार्केट में आई हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं.
read more- गुरुजी अब हर बेटी की आंखों में जिंदा हैं- कल्पना सोरेन ने शिबू सोरेन को दी भावुक श्रद्धांजलि
डिज़ाइनर और थीम राखियों की खूब डिमांड
इस साल बाजार में मिल रही हैं:
- चंदन, तुलसी और मोती की राखियां
- ज्वेलरी और ब्रेसलेट स्टाइल राखियां
- कोलकाता कढ़ाई वाली नजरबट्टी राखी
- शिवलिंग, खाटू श्याम, राधे-कृष्ण और श्रीराम लिखी थीम राखियां
दुकानदारों का कहना है कि हर दिन 100 से ज्यादा राखियों की बिक्री हो रही है और उन्होंने अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया है ताकि डिमांड पूरी हो सके.
read more- बिहार में डीएसपी पर SVU का बड़ा एक्शन, 1.52 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त!
चांदी की राखियों की बंपर बिक्री
रांची में इस बार चांदी की राखियों की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है. ज्वेलरी दुकानों में रोज़ाना 100 से 150 चांदी की राखियों की बिक्री हो रही है.
कीमतें ₹150 से ₹800 के बीच हैं और ये राखियां ब्रेसलेट स्टाइल डिज़ाइन में उपलब्ध हैं, जो बहनों को बेहद आकर्षित कर रही हैं.
त्योहारी माहौल में डूबी राजधानी
बाजारों में सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी है. हर कोई चाहता है कि इस पावन अवसर पर भाई-बहन का प्यार एक खूबसूरत राखी के जरिए और गहरा हो.
read more- झारखंड में बारिश की वापसी! 15 जिलों में येलो अलर्ट, वज्रपात का खतरा













