सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Ranchi के 53 वार्डों में बनेंगे वेंडिंग जोन, फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा व्यवस्थित बाजार

Ranchi नगर निगम ने छह अंचलों के सीओ से सरकारी जमीन, रकबा और दस्तावेजों की जानकारी मांगी; दुकानदारों को व्यवस्थित करने के साथ सड़क और फुटपाथ खाली कराने की योजना

अक्टूबर 12, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Vending zones to be set up in 53 wards of Ranchi; footpath vendors to get an organized market.

Vending zones to be set up in 53 wards of Ranchi; footpath vendors to get an organized market.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: राजधानी रांची में फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने की कवायद शुरू हो गई है। शहर के सभी 53 वार्डों में वेंडिंग जोन और वेंडर मार्केट विकसित करने की योजना है। इसके लिए रांची नगर निगम ने जिला प्रशासन से सरकारी जमीन की सूची मांगी है।

Table of Contents

Toggle
  • पांच मार्केट में 1700 दुकानदार व्यवस्थित
  • 20 हजार से ज्यादा वेंडर, निगम के सर्वे में सिर्फ 6 हजार
  • वेंडिंग जोन बनने से क्या बदलेगा?

नगर निगम के उप नगर आयुक्त ने शहर अंचल, हेहल, अरगोड़ा, बड़गाईं, नामकुम और कांके अंचल के अंचल अधिकारियों को पत्र भेजकर सरकारी जमीन का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें जमीन का रकबा और संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं, ताकि उपयुक्त जमीन चिह्नित कर वहां वेंडिंग जोन और वेंडर मार्केट विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

📌 यह भी पढ़ें:
  • मंईयां सम्मान योजना: दो जिलों में ₹2500 की राशि जारी, पैसे नहीं मिले तो करें ये काम
  • चुटूपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, 3 की मौत और 2 घायल
  • रांची में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, कांके रिंग रोड पर चली गोली

दरअसल, शहर को अतिक्रमण मुक्त और जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ बैठक में सभी 53 वार्डों में वेंडिंग जोन के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों के रोजगार को प्रभावित किए बिना सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने पर जोर दिया था।

पांच मार्केट में 1700 दुकानदार व्यवस्थित

वर्तमान में नगर निगम की ओर से शहर में पांच प्रमुख वेंडर मार्केट और वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। इनमें अटल स्मृति वेंडर मार्केट में 463, नागाबाबा सब्जी मार्केट में 473, लालपुर डिस्टिलरी मार्केट में 300, खादगढ़ा सब्जी मंडी में 210 और मोरहाबादी वेंडर मार्केट में 220 दुकानदारों को जगह दी गई है। यानी कुल करीब 1,666 दुकानदारों को व्यवस्थित किया गया है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

हालांकि, मार्केट में जगह मिलने के बावजूद कुछ दुकानदार अब भी सड़क किनारे दुकान लगाते हैं। इससे कई इलाकों में अतिक्रमण और यातायात की समस्या बनी हुई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

20 हजार से ज्यादा वेंडर, निगम के सर्वे में सिर्फ 6 हजार

फुटपाथ दुकानदार संघ के हालिया आंकड़ों के अनुसार रांची के 53 वार्डों में 20 हजार से अधिक फुटपाथ दुकानदार हैं। वहीं नगर निगम के सर्वे में इनकी संख्या करीब 6 हजार बताई गई है। निगम का यह सर्वे वर्ष 2016 में कराया गया था। पिछले करीब एक दशक में शहर का विस्तार होने के साथ फुटपाथ दुकानदारों की संख्या भी बढ़ी है।

वेंडिंग जोन बनने से क्या बदलेगा?

नए वेंडिंग जोन बनने से दुकानदारों को कारोबार के लिए निर्धारित जगह मिल सकेगी। इससे सड़क और फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित बाजारों में पेयजल, शौचालय, रोशनी और कचरा संग्रह जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

इसके अलावा फुटपाथ खाली होने से पैदल यात्रियों को बेहतर रास्ता मिलेगा और सड़कों पर यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। सभी वार्डों में बाजार विकसित होने से स्थानीय लोगों को अपने आसपास ही रोजमर्रा की जरूरत का सामान मिल सकेगा।

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

कोडरमा यौन शोषण मामले में आरोपी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
कोडरमा Koderma

कोडरमा यौन शोषण मामले में आरोपी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अक्टूबर 12, 2026
झारखंड मंईयां सम्मान योजना के तहत गुमला और धनबाद की महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर
झारखंड Jharkhand News

मंईयां सम्मान योजना: दो जिलों में ₹2500 की राशि जारी, पैसे नहीं मिले तो करें ये काम

अक्टूबर 12, 2026
Speeding trailer wreaks havoc in Chutupalu Valley; 3 dead, 2 injured.
झारखंड Jharkhand News

चुटूपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, 3 की मौत और 2 घायल

अक्टूबर 12, 2026
Next Post
Speeding trailer wreaks havoc in Chutupalu Valley; 3 dead, 2 injured.

चुटूपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, 3 की मौत और 2 घायल

Opposition’s ‘Chalo Delhi March for Democracy’ today; preparations for a march to the Supreme Court; no meeting with the CJI.

विपक्ष का ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी; CJI से मुलाकात नहीं

कोडरमा यौन शोषण मामले में आरोपी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कोडरमा यौन शोषण मामले में आरोपी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अक्टूबर 12, 2026

मंईयां सम्मान योजना: दो जिलों में ₹2500 की राशि जारी, पैसे नहीं मिले तो करें ये काम

पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम में हर महीने 6000 लगाकर बनाएं ₹4.28 लाख का फंड

विपक्ष का ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी; CJI से मुलाकात नहीं

चुटूपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, 3 की मौत और 2 घायल

Ranchi के 53 वार्डों में बनेंगे वेंडिंग जोन, फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा व्यवस्थित बाजार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts