रांची: राजधानी रांची के आजाद बस्ती क्षेत्र में अवैध बूचड़खाने के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई को लेकर शनिवार को लोगों ने जमकर विरोध किया। बूचड़खाने को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम लोअर बाजार थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जब इसकी जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग और वार्ड पार्षद वहां जुट गए।
नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों और पार्षदों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते मौके पर तनाव बन गया। लोअर बाजार थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
वार्ड 16, 17, 18 और 22 के पार्षद भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वार्ड पार्षदों और लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया।
अब मौके पर नगर निगम की टीम और पुलिस मौजूद है। लोगों और प्रशासन के बीच कार्रवाई को लेकर बातचीत जारी है। पुलिस मौके पर नजर बनाए हुए है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







