रांची: राजधानी रांची के बकरी बाजार मेले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र बने ‘वाशिंग मशीन’ स्टाइल वाले झूले का अचानक सस्पेंशन टूट गया, जिससे वह बीच हवा में ही खतरनाक तरीके से लटक गया।
झूला अचानक बीच हवा में रुकने और टेढ़ा होने से मेले में अफरा-तफरी मच गई और नीचे खड़े लोगों की सांसें अटक गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए झूले पर सवार लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए कूद-कूदकर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने झूला संचालकों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
प्रशासन से स्थानीय लोगों ने तुरंत ऐसे खतरनाक झूलों पर रोक लगाने और संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Akash Kumar Singh is an IT Executive & SEO Specialist at Khabar Mantra. A Full-Stack Developer, AI/ML Engineer, and EdTech Founder (Dilwado), he scales platforms serving 10K+ students, commands a 400K+ subscriber tech channel, and drives high-performance web growth.







