Ranchi Breaking: बुंडू में सनसनी, सगाई के अगले ही दिन जीजा-साली के मिले शव
Ranchi (बुंडू): झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान जीजा और साली के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सगाई के अगले ही दिन लापता हुए थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार, युवती की सगाई घटना से एक दिन पहले ही हुई थी। सगाई की खुशियां अभी घर में खत्म भी नहीं हुई थीं कि अगले ही दिन दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अंत में दोनों के शव एक साथ बरामद किए गए।
पुलिस को प्रेम-प्रसंग और आत्महत्या का शक
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पहली नजर में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने का भी शक है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। लेकिन पुलिस ‘ऑनर्स किलिंग’ या हत्या के एंगल को भी पूरी तरह से खारिज नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस हत्या या अन्य एंगल से भी जांच कर रही है
“शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए RIMS (रिम्स), रांची भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर संभावित बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।” — पुलिस अधिकारी
सगाई के तुरंत बाद हुई इस दर्दनाक घटना ने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। गांव में इस घटना को लेकर गहरा दुख और भय व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग सगाई और फिर अचानक हुई इस मौत के रहस्य को लेकर स्तब्ध हैं।












