राजधानी Ranchi में अपराध पर लगाम कसने के लिए रांची पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में एसएसपी Rakesh Ranjan के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले दो दिनों में जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 30 से ज्यादा शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 135 से अधिक लंबित वारंटों का भी निष्पादन किया गया।
रांची पुलिस की यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की कई टीमें एक साथ सक्रिय रहीं। सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी की निगरानी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई ऐसे अपराधी भी शामिल हैं जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को मैदान में उतारा गया था।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले सप्ताह रांची पुलिस ने डेढ़ सौ से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लगातार चल रहे अभियानों से साफ है कि राजधानी में अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ पुलिस अब पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








