झारखंड की राजधानी Ranchi के Jagannathpur थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-1 पटेल नगर से लापता हुए मासूम भाई-बहन को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों को रांची एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में तुपुदाना ओपी इलाके से खोज निकाला गया।
पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे परिवार के टॉर्चर और डांट-फटकार से परेशान होकर घर से भागे थे। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में यह तीसरी बार है जब दोनों बच्चे घर छोड़कर चले गए थे।
दो दिनों से लापता थे दोनों बच्चे
लापता बच्चों में छह वर्षीय युवांश उर्फ तूफान और उसकी 10 वर्षीय बहन रोशनी कुमारी शामिल हैं। दोनों 25 मई की दोपहर करीब 1 बजे के बाद से घर से गायब थे। मामले में बच्चों के पिता चिरंजीव महतो ने 26 मई को Jagannathpur Police Station में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Read More: ऑपरेशन प्रहार से अपराधियों में हड़कंप, रांची पुलिस ने 30 से ज्यादा बदमाशों को दबोचा
बच्चों के अचानक गायब होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी और जांच अभियान चला रही थी।
CCTV फुटेज से मिला सुराग
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घर से करीब 800 मीटर दूर लगे कैमरे में दोनों बच्चे जाते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा पुलिस ने Ranchi Railway Station और Hatia Railway Station के CCTV फुटेज भी जांचे।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लापता होने से पहले बच्चे एक दुकान में फुचका खाते हुए देखे गए थे। इसके बाद वे अचानक वहां से चले गए थे।
रेबीज इंजेक्शन को लेकर बढ़ी थी चिंता
परिजनों के मुताबिक, युवांश उर्फ तूफान को करीब एक महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसे रेबीज के टीके लगाए जा रहे थे। बच्चे को 1 मई, 4 मई और 8 मई को इंजेक्शन लग चुका था, जबकि अगला डोज 29 मई को दिया जाना था।
बच्चे के लापता होने के बाद परिवार को इस बात की भी चिंता सता रही थी कि समय पर इंजेक्शन नहीं लगने से उसकी तबीयत बिगड़ सकती है। हालांकि अब दोनों बच्चों के सकुशल मिलने के बाद परिवार और पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









