Ranchi Crime: राजधानी रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को दो शव बरामद किए गए है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल दोनों थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिम्स तालाब और जगन्नाथपुर पुल के नीचे मिले शव
बता दें कि पहला मामला रांची के रिम्स अस्पताल के पास स्थित तालाब से सामने आई। जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि रिम्स के ट्रामा सेंटर के पास एक शब देखा गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। जिसके बाद शव की पहचान के लिए सभी थानों को तस्वीर भेज दी गई है। वहीं दूसरा मामला रांची के जगन्नाथपुर से सामने आई है, जहां मंदिर के पीछे स्थित एक पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस के द्वारा शव की पहचान कर ली गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक शव की पहचान धुर्वा के रहने वाले मनोरंजन सिंह के रूप में हुई है। मामले में परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या और हादसा दोनों ही एंगल में जांच कर रही है। साथ ही पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। ताकि मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









