Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने वाले झारखंड विधानसभा के कर्मी बुलंद अख्तर का शव करीब 18 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। NDRF की मदद से शव की तलाश की गई। बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, बुलंद अख्तर बुधवार को अपने घर से निकले थे। देर शाम तक उनके घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को धुर्वा डैम के पास उनका वाहन और अन्य सामान मिलने की जानकारी मिली।
सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डैम के किनारे से पुलिस ने गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद कर जब्त कर लिया। इसके बाद NDRF की टीम की मदद से डैम में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
18 घंटे बाद से बरामद हुआ शव
करीब 18 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुलंद अख्तर का शव धुर्वा डैम से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि डैम के फाटक के पास शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद तलाश अभियान खत्म हुआ।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बुलंद अख्तर ने डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद उनकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
बुधवार से लापता थे बुलंद अख्तर
डोरंडा निवासी बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। परिवार की तलाश के बाद धुर्वा डैम के पास उनका सामान और वाहन मिलने से आशंका गहराई थी। इसके बाद पुलिस और NDRF ने डैम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें करीब 18 घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें: Ranchi: धुर्वा डैम में मिला विधानसभा कर्मी का शव, 18 घंटे बाद NDRF ने किया बरामद
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।












