गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

रांची दुर्गा पूजा 2025: राजधानी में भव्य पंडालों के पट खुल गए, देखें लिस्ट और खास थीम

राजधानी रांची दुर्गा पूजा की तैयारियों में दुल्हन की तरह जगमगा रही है। पूरे शहर को भव्य लाइटिंग से सजाया गया है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पंडालों की भव्यता देखने के लिए उत्सुक हैं। राजधानी के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट शुक्रवार शाम से खुलने शुरू हो गए हैं।

सितम्बर 26, 2025
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
Ranchi Durga Puja 2025: Grand pandals open in the capital, see list and special themes

Ranchi Durga Puja 2025: Grand pandals open in the capital, see list and special themes

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi Durga Puja 2025 News Update: राजधानी रांची दुर्गा पूजा की तैयारियों में दुल्हन की तरह जगमगा रही है। पूरे शहर को भव्य लाइटिंग से सजाया गया है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पंडालों की भव्यता देखने के लिए उत्सुक हैं। राजधानी के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट शुक्रवार शाम से खुलने शुरू हो गए हैं।

Table of Contents

Toggle
  • गुरुवार को हुए दो पंडालों के पट उद्घाटन
  • आज शुक्रवार को खुलेंगे 8 बड़े पंडाल
    • बकरी बाजार दुर्गा पूजा समिति
    • हरमू पंच मंदिर
    • चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति
    • ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति
    • रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति
    • राजस्थान मित्र मंडल
    • आरआर स्पोर्टिंग क्लब
  • कल और परसों भी खुलेंगे कई पंडाल

गुरुवार को हुए दो पंडालों के पट उद्घाटन

गुरुवार को श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति और महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के पंडालों का पट खुला। जैसे ही पट खुले, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माता रानी के दर्शन किए।

आज शुक्रवार को खुलेंगे 8 बड़े पंडाल

आज (शुक्रवार) को राजधानी रांची के 8 प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलेंगे, जिनमें शामिल हैं –

  • बकरी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल
  • हरमू पंच मंदिर पंडाल
  • रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति पंडाल
  • आरआर स्पोर्टिंग क्लब पंडाल
  • राजस्थान मित्र मंडल पंडाल
  • चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति पंडाल
  • ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति पंडाल
  • अन्य प्रमुख पंडाल

बकरी बाजार दुर्गा पूजा समिति

आज शाम 5 बजे 31 छोटी कन्याओं के हाथों उद्घाटन हुआ। यहां कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर का भव्य प्रारूप तैयार किया गया है। पंडाल 14400 वर्ग फीट में फैला है और इसमें केवल प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया गया है।

हरमू पंच मंदिर

शाम 7 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। पंडाल को प्रेम मंदिर वृंदावन की तर्ज पर सजाया गया है। यहां भक्तों को विद्युत सज्जा के जरिए कृष्ण लीला के दर्शन होंगे।

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति

मेन रोड स्थित पंडाल का उद्घाटन शाम 6 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो करेंगे। इस पंडाल की थीम जीवन की यात्रा – जन्म से मृत्यु तक पर आधारित है।

https://khabarmantra.net/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-26-at-19.42.43_fa22817d.mp4

ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति

बंगला स्कूल परिसर में पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री शाम 7 बजे करेंगे। यहां त्रिमात्रिक थीम पर आधारित पंडाल बनाया गया है, जिसमें त्रिदेवों की त्रिआयामी ऊर्जा दिखाई देगी।

रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति

शाम 6:30 बजे विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्घाटन होगा। यहां तिरुपति बालाजी मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया है। खास आकर्षण है – 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा।

राजस्थान मित्र मंडल

यहां उद्घाटन में मंत्री इरफान अंसारी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सांसद महुआ माजी मौजूद रहे।

आरआर स्पोर्टिंग क्लब

पंडाल के पट आज शाम खुलेंगे। पंडाल की थीम और सजावट देखने श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कल और परसों भी खुलेंगे कई पंडाल

शनिवार (27 सितंबर) और रविवार (28 सितंबर) को भी राजधानी के कई बड़े पंडालों के पट खुलेंगे। रांची में दुर्गा पूजा की भव्यता देखने हजारों श्रद्धालु जुटेंगे।

 

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम
Breaking News

Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

जुलाई 23, 2026
कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में
कोडरमा Koderma

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

जुलाई 23, 2026
Breaking News: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बवाल! कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Breaking News

Breaking News: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बवाल! कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जुलाई 23, 2026
Next Post
Tribal organizations hold a crucial meeting to protest the inclusion of Kudmi in the ST list; a massive public rally will be held in Ranchi.

कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने के विरोध में आदिवासी संगठनों की अहम बैठक, रांची में होगी विशाल जनसभा

Horoscope for November 24, 2025

27 सितंबर राशिफल: वृष और मिथुन राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

जुलाई 23, 2026

कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

Breaking News: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान बवाल! कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

परीक्षा घोटाले में JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक और BSO समेत 5 गिरफ्तार

Neet Paper लीक, दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता के विरुद्ध कांग्रेस का धरना

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में झारखंड की आवाज, संत जेवियर्स कॉलेज रांची के प्राचार्य ने खनन से विस्थापन पर रखा शोध

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra