Ranchi Durga Puja 2025 News Update: राजधानी रांची दुर्गा पूजा की तैयारियों में दुल्हन की तरह जगमगा रही है। पूरे शहर को भव्य लाइटिंग से सजाया गया है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पंडालों की भव्यता देखने के लिए उत्सुक हैं। राजधानी के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट शुक्रवार शाम से खुलने शुरू हो गए हैं।
गुरुवार को हुए दो पंडालों के पट उद्घाटन
गुरुवार को श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति और महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति के पंडालों का पट खुला। जैसे ही पट खुले, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माता रानी के दर्शन किए।
आज शुक्रवार को खुलेंगे 8 बड़े पंडाल
आज (शुक्रवार) को राजधानी रांची के 8 प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलेंगे, जिनमें शामिल हैं –
- बकरी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल
- हरमू पंच मंदिर पंडाल
- रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति पंडाल
- आरआर स्पोर्टिंग क्लब पंडाल
- राजस्थान मित्र मंडल पंडाल
- चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति पंडाल
- ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति पंडाल
- अन्य प्रमुख पंडाल
बकरी बाजार दुर्गा पूजा समिति
आज शाम 5 बजे 31 छोटी कन्याओं के हाथों उद्घाटन हुआ। यहां कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर का भव्य प्रारूप तैयार किया गया है। पंडाल 14400 वर्ग फीट में फैला है और इसमें केवल प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया गया है।

हरमू पंच मंदिर
शाम 7 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। पंडाल को प्रेम मंदिर वृंदावन की तर्ज पर सजाया गया है। यहां भक्तों को विद्युत सज्जा के जरिए कृष्ण लीला के दर्शन होंगे।
चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति
मेन रोड स्थित पंडाल का उद्घाटन शाम 6 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो करेंगे। इस पंडाल की थीम जीवन की यात्रा – जन्म से मृत्यु तक पर आधारित है।
ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति
बंगला स्कूल परिसर में पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री शाम 7 बजे करेंगे। यहां त्रिमात्रिक थीम पर आधारित पंडाल बनाया गया है, जिसमें त्रिदेवों की त्रिआयामी ऊर्जा दिखाई देगी।
रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति
शाम 6:30 बजे विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्घाटन होगा। यहां तिरुपति बालाजी मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया है। खास आकर्षण है – 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा।
राजस्थान मित्र मंडल
यहां उद्घाटन में मंत्री इरफान अंसारी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सांसद महुआ माजी मौजूद रहे।

आरआर स्पोर्टिंग क्लब
पंडाल के पट आज शाम खुलेंगे। पंडाल की थीम और सजावट देखने श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कल और परसों भी खुलेंगे कई पंडाल
शनिवार (27 सितंबर) और रविवार (28 सितंबर) को भी राजधानी के कई बड़े पंडालों के पट खुलेंगे। रांची में दुर्गा पूजा की भव्यता देखने हजारों श्रद्धालु जुटेंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









