शनिवार, जुलाई 18, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

रांची-गुमला NH-43 पर भीषण सड़क हादसा,13 घायल तीन की हालत गंभीर

Ranchi News: रांची-गुमला मुख्य मार्ग (NH-43) पर इटकी के पलमा पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और ऑटो की टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में रिम्स रांची रेफर किया गया।

जुलाई 18, 2026
in झारखंड Jharkhand News, क्राइम Crime, रांची Ranchi
A A
Road accident on Ranchi-Gumla NH-43

Road accident on Ranchi-Gumla NH-43; 13 injured, 3 in critical condition

Share on FacebookShare on Twitter

रांची-गुमला NH-43: रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र में रांची-गुमला मुख्य मार्ग (NH-43) पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पलमा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बोलेरो और सवारी ऑटो की पीछे से हुई टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए।

Table of Contents

Toggle
  • तीन घायलों को रिम्स रांची किया गया रेफर
    • हादसे में घायल लोगों की पहचान
      • पुलिस ने शुरू की जांच
        • ये भी पढ़ें: Ranchi: मोरहाबादी वेंडिंग जोन-2 में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 80 दुकानदारों को नोटिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रांची से बेड़ो की ओर जा रही बोलेरो (JH01DK-8067) ने आगे चल रहे सवारी ऑटो (JH01GR-6395) को तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गए और उनके चारों पहिए ऊपर हो गए। कई यात्री वाहनों के भीतर ही फंस गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

तीन घायलों को रिम्स रांची किया गया रेफर

सूचना मिलते ही इटकी थाना के एएसआई किरण बरला, बेड़ो पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Hunger Strike: 21 दिन के अनशन के बाद अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, CJP ने शुरू किया नया अनशन

हादसे में घायल लोगों की पहचान

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल हैं-

बोलेरो सवार

  • संदीप उरांव (32), निवासी चितरकोटा छोटका टोली, रातु
  • मंगरा उरांव (35), निवासी रातु

ऑटो सवार

  • सगीया तिर्की (27) एवं उनका दो वर्षीय पुत्र सुजित उरांव, निवासी गढ़गांव
  • सुनीता उरांव (28), उनकी बेटियां काजल उरांव (5) और सुशीना उरांव (3), निवासी नारी, बेड़ो
  • किरण देवी (40) और शिला कुमारी (16), निवासी चलहा मोड़, लापुंग
  • अजय सिंह (24), निवासी महाराष्ट्र
  • सुमती देवी (38), निवासी महुआगांव
  • जगरनाथ महतो (65), निवासी फादीलमर्चा, बेड़ो
  • डॉ. रिजवाना

पुलिस ने शुरू की जांच

इटकी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य करा दिया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: मोरहाबादी वेंडिंग जोन-2 में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 80 दुकानदारों को नोटिस

Related Posts

Ranchi: Major crackdown by the Municipal Corporation at Morhabadi Vending Zone-2
झारखंड Jharkhand News

Ranchi: मोरहाबादी वेंडिंग जोन-2 में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 80 दुकानदारों को नोटिस

जुलाई 18, 2026
Jharkhand Weather Today
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand weather 18 july: क्या आज आपके जिले में होगी बारिश? IMD की ताजा रिपोर्ट में बड़ा अपडेट

जुलाई 18, 2026
पाकुड़ में घरेलू विवाद में हंसुआ से वार कर पत्नी की हत्या, बचाने आए पिता पर भी किया हमला
क्राइम Crime

पाकुड़ में घरेलू विवाद में हंसुआ से वार कर पत्नी की हत्या, बचाने आए पिता पर भी किया हमला

जुलाई 17, 2026
Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Road accident on Ranchi-Gumla NH-43

रांची-गुमला NH-43 पर भीषण सड़क हादसा,13 घायल तीन की हालत गंभीर

जुलाई 18, 2026

Ranchi: मोरहाबादी वेंडिंग जोन-2 में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 80 दुकानदारों को नोटिस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: 21 दिन के अनशन के बाद अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, CJP ने शुरू किया नया अनशन

Jharkhand weather 18 july: क्या आज आपके जिले में होगी बारिश? IMD की ताजा रिपोर्ट में बड़ा अपडेट

Rashifal 18 July 2026: शनिवार को चंद्रमा-केतु ग्रहण दोष से इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा पर हमला, बोले-जांच पूरी होने से पहले डॉक्टरों को दोषी ठहराना गलत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra