Ranchi: शहर के जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
सूचना मिलते ही रांची के एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों को घेरकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।












