Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से कथित रूप से अपहृत युवक राजू साव को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ जिले के कुजू में सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई बोलेरो वैन को जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुराने विवाद में अपहरण की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को राजू साव का कथित रूप से किसी पुराने विवाद के चलते अपहरण कर लिया गया। आरोपित उन्हें बोलेरो वैन (जेएच 02बीएच/0714) में बैठाकर रामगढ़ जिले के घाटो ओपी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे।Ranchi पुलिस ने किया पीछा, कुजू पुलिस ने की घेराबंदी
घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना और सदर थाना (रांची) की पुलिस सक्रिय हो गई। संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए रांची पुलिस ने तत्काल रामगढ़ पुलिस को भी अलर्ट किया। सूचना मिलते ही कुजू पुलिस ने नया मोड़ फोरलेन पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध बोलेरो वैन वहां पहुंची, जहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से वाहन को रोक लिया।युवक सकुशल मुक्त, पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बोलेरो से अपहृत युवक राजू साव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही वाहन में मौजूद पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को कुजू में जब्त कर लिया गया है।आरोपियों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उनका कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। ये भी पढ़ें: 26 July 2026 Rashifal: गजकेसरी योग से रविवार को इन राशियों की चमकेगी तकदीर, कहीं इसमें आपकी राशि तो नहीं?
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








