Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के लोहराकोचा स्थित अनायरा गर्ल्स हॉस्टल (Anayra Girls Hostel) की चौथी मंजिल से गिरकर एक 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हॉस्टल के बाहर स्थानीय लोगों व छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
बर्दवान की रहने वाली थी मृतका गायत्री
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गायत्री के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले (कुल्टी क्षेत्र) की निवासी थी और रांची में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी कर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार शाम को अचानक हॉस्टल परिसर में एक तेज आवाज सुनाई दी। जब लोग दौड़कर बाहर निकले, तो उन्होंने गायत्री को हॉस्टल भवन के नीचे खून से लथपथ और गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ पाया। घटना की तुरंत सूचना लालपुर थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL – फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
Read More: Jharkhand के रांची समेत 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
पुलिस जांच में सामने आई मिर्गी की बीमारी
लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका को मिर्गी (Epilepsy) के दौरे आते थे। हॉस्टल में एडमिशन के समय परिजनों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में भी इस बीमारी का जिक्र था। हालांकि, पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
हादसा, आत्महत्या या हत्या? हर एंगल की हो रही है जांच
पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह मामला एक दुर्घटना (Accident) जैसा लग रहा है, लेकिन पुलिस आत्महत्या और हत्या की आशंकाओं को भी खारिज नहीं कर रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके रांची पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ranchi के छात्र आवासों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस दुखद घटना ने लालपुर क्षेत्र के हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लालपुर को रांची का प्रमुख कोचिंग हब माना जाता है, जहां हजारों छात्र-छात्राएं रहते हैं। अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि हॉस्टल की छत और बालकनी पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम (जैसे ग्रिल या रेलिंग) थे या नहीं।
अब हर किसी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की अंतिम चांज रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे इस मौत का असली सच सामने आ सके।
ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









