रांची में स्थित Levee Tavern में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय होटल के अंदर कुछ कर्मचारी सो रहे थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से पूरे परिसर में फैलने लगी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मुख्य गेट बंद होने के कारण कर्मचारियों को गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया गया।
आग लगने के कारण होटल परिसर में धुआं भर गया था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि होटल के अंदर रखा सामान और इंटीरियर को भारी नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











