रांची: Ranchi Nagar Nigam की पहली बोर्ड बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मेयर रौशनी खलखो ने की। बैठक में शहर के समग्र विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद मेयर रोशनी खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को अधिक व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इनमें अटल वेंडर मार्केट की री-लॉटरी का मुद्दा सबसे प्रमुख रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्केट में सामने आई अनियमितताओं की पहले जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही री-लॉटरी पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
मेयर के अनुसार, कई दुकानदारों द्वारा एक से अधिक दुकानों का उपयोग करने, दुकानों को किराए पर देने और खुद अन्य स्थानों पर व्यवसाय करने जैसी शिकायतें मिली हैं। इन सभी मामलों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं, अपर बाजार क्षेत्र में दुकानों के किराए बढ़ाने के प्रस्ताव पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस संबंध में सर्कुलर रेट जारी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
बैठक में शहर की इमारतों पर लगे बड़े होर्डिंग्स को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। इन्हें सुरक्षा के लिहाज से जोखिमपूर्ण बताते हुए Ranchi Nagar Nigam द्वारा नए नियम और दरें तय करने की दिशा में काम करने की बात कही गई। इसके अलावा बिल्डिंग मटेरियल और अन्य शहरी व्यवस्थाओं को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।
इस बैठक में डिप्टी मेयर नीरज कुमार, सभी 53 वार्डों के पार्षद और रांची विधायक C. P. Singh सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








