Ranchi News: नीट पेपर लीक मामले के बाद देश भर में केंद्र सरकार और एनटीए पर सवाल खड़े हो रहे है। राजनीती तपिश भी लगातार बढ़ते जा रही है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज केंद्रीय कार्यलय में प्रेस वार्ता कर गंभीर सवाल खड़े किए है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था शर्मसार करने वाली है।
देश में शिक्षा व्यवस्था समाप्त
सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि देश दुनिया जहां एआई के दौर पर है। ऐसे समय में देश की शिक्षा व्यवस्था समाप्त होने के कगार पर है। इसकी जिम्मेवार सीधे केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा की सरकार है। इस सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिन्हे शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बर्बाद करने में लगे हुए है। 1985 में जब सीबीएसई परीक्षा लेती थी उस समय यह प्रावधान था की अगर बोर्ड परीक्षा के परिणाम से कोई खुश नहीं है तो वह दोबारा मूल्यांकन औऱ दोबारा परीक्षा देने के लिए आवेदन देने की आजादी थी। लेकिन जब से पीएम मोदी की 2.0 सरकार बनी है। तब से शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा हो गया है।
सरकार की सभी एजेंसियां फेल
उन्होंने बताया कि परीक्षा कराने को लेकर कई एजेंसी बनाई गई, सभी एजेंसी फेल साबित हुई है। कई नीति बनाई गई लेकिन सब फेल दिख रही है। कई तरह के बदलाव किये गए है। इसके बावजूद इनके प्रणाली ठीन नहीं है। रांची के एक 17 साल के लड़के ने सीबीएसई और सरकार की पोल खोल दी है। उस बच्चे ने बताया कि कैसे स्कैम हो रहा है। कैसे भविष्य के साथ खेला जा रहा है। लेकिन हर आरोप के बाद केंद्र सरकार सीबीआई जांच का हवाला देती है, लेकिन पिछले नीट परीक्षा पेपर लिक में सीबीआई जांच का क्या हुआ किसी को नहीं मिला।
कौन वोट देगा औऱ क्या पढ़ेगा
साथ ही उन्होंने बताया कि हाल में नीट के बाद सीयूईटी परीक्षा में गड़बड़ी हुई। एक तरह से साजिश चल रही है कि देश में बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर देंगे। और इसी राह पर देश कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर जा रहे है। जब कोई छात्र सवाल उठाता है तो उस छात्र को देश द्रोही के साथ पाकिस्तानी बता दिया जाता है। पहले परीक्षा के समय बच्चों से पीएम मन की बात करते थे। लेकिन अब बच्चों से माफी मांगते हुए शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की जरूरत है। अब देश में सरकार वोटर खोज रही थी जो उन्हें वोट देगा वही वोट करेगा उसी तरह वैसे छात्र को भी खोजने में लगी है कि कौन उन्हें वोट देगा और क्या पढ़ेगा।








