Ranchi Municipal Corporation News: रांची नगर निगम द्वारा शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) की आधुनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार को झिरी स्थित Compressed Bio Gas (CBG) Plant और Legacy Waste Site का लर्निंग-कम-एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। इस दौरान उपमहापौर नीरज कुमार समेत विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने कचरा प्रबंधन की वैज्ञानिक प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा।
150 मीट्रिक टन क्षमता वाले CBG प्लांट का किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित करीब 150 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले CBG प्लांट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि शहर से एकत्रित गीले कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ईंधन (CBG) तैयार किया जाता है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
वर्षों पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया को समझा
इसके बाद प्रतिनिधियों ने झिरी स्थित लेगेसी वेस्ट साइट का भ्रमण किया, जहां बायो-रिमेडिएशन तकनीक के माध्यम से वर्षों से जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के जरिए भूमि को दोबारा उपयोग योग्य बनाया जा रहा है।
साथ ही निर्माणाधीन C&D Waste Plant और RDF Plant का भी निरीक्षण कराया गया तथा इनके संचालन और उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपमहापौर ने नागरिकों से की कचरा पृथक्करण अपनाने की अपील
इस अवसर पर उपमहापौर नीरज कुमार ने शहरवासियों से घरों में ही कचरे का पृथक्करण (Segregation of Waste) अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और आदर्श शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। साथ ही सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने और बेहतर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों ने की नगर निगम की पहल की सराहना
भ्रमण में शामिल पार्षदों ने आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया और इसे अपने-अपने वार्डों में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने रांची नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छ एवं सतत शहर निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








