मानसून आने से पहले Ranchi Nagar Nigam अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर में हर साल होने वाले जलजमाव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए निगम ने बड़े स्तर पर मेगा सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
Ranchi Nagar Nigam द्वारा सभी वार्डों में विशेष नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। Ranchi Nagar Nigam का दावा है कि इस बार बारिश के दौरान शहरवासियों को जलजमाव की परेशानी कम झेलनी पड़े, इसके लिए पहले से तैयारी तेज कर दी गई है।
अभियान के तहत बड़े और छोटे नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है। कई जगहों पर जेसीबी, सुपर सकर मशीन, स्किड लोडर और डिसिल्टिंग मशीन लगाकर जाम नालियों और नालों से गाद हटाई जा रही है। इसके साथ ही घास कटाई, ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है ताकि मच्छर और जलजनित बीमारियों पर रोक लगाई जा सके।
मंगलवार को वार्ड 10, 16, 17 और 27 में बड़े नालों की सफाई जेसीबी मशीन से की गई। वहीं वार्ड 3 और 47 में सुपर सकर मशीन से जाम नालियों को साफ किया गया। वार्ड 41 में डिसिल्टिंग मशीन से सफाई हुई, जबकि वार्ड 29 और 44 में मिनी जेसीबी लगाई गई।
इसके अलावा अरगोड़ा, सर्कुलर रोड, किशोरगंज, अपर बाजार, हिंदपीढ़ी, चर्च रोड, मधुकम, पंचशील नगर और कई अन्य इलाकों में मैनुअल सफाई अभियान भी चलाया गया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील और जलजमाव प्रभावित इलाकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। निगम ने लोगों से अपील की है कि नालियों में कूड़ा-कचरा न फेंके और जलनिकासी मार्गों पर अतिक्रमण न करें।
अगर किसी इलाके में नाली जाम या सफाई से जुड़ी समस्या हो तो लोग निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








