Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Breaking: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड में रांची पुलिस, कांटा टोली से मोराबादी और स्टेशन तक पुलिस की पैनी नजर, हर वाहन की ली गई तलाशी

दिल्ली में हुए भीषण धमाके के बाद झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। रांची में पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दी है।

November 12, 2025
in Breaking News, क्राइम, झारखंड, रांची
A A
Breaking: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड में रांची पुलिस, कांटा टोली से मोराबादी और स्टेशन तक पुलिस की पैनी नजर, हर वाहन की ली गई तलाशी
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: दिल्ली में हुए भीषण धमाके के बाद झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। राजधानी रांची सहित राज्यभर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने जांच अभियान तेज कर दी है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है।

इसी कड़ी में बुधवार को रांची पुलिस की कई टीमें एक साथ अलग-अलग इलाकों में सक्रिय दिखीं। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली चौक पर सिटी एसपी, डीएसपी, लोअर बाजार थाना प्रभारी, और ट्रैफिक थाना प्रभारी खुद सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच करते नजर आए। इस दौरान हर छोटे-बड़े वाहन की गहन तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान एहतियाती कदम के तहत चलाया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोका जा सके।

धुर्वा बस स्टैंड में चली चेकिंग

 

इसी तरह धुर्वा बस स्टैंड में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बसों, यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोराबादी में नारकोटिक्स की टीम देखी सक्रिय

 

वहीं नारकोटिक्स की टीम भी राजधानी के मोराबादी क्षेत्र में सक्रिय दिखी। टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब और सिगरेट पीने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कई लोगों को मौके पर ही चेतावनी दी गई, जबकि कुछ पर कार्रवाई की बात भी सामने आई है।

रांची रेलवे स्टेशन पर भी रखी जा रही नजर

 

इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिटी एसपी खुद RPF के अधिकारियों के साथ पहुंचे और पूरे स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया। वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। इस दौरान तमाम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रांची पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर की शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Related Posts

Minister Irfan Ansari met Rahul Gandhi
झारखंड

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

May 19, 2026
Woman arrested in Dhanbad's Dhansar on charges of smuggling ganja
Breaking News

Dhanbad के धनसार में फ्रिज के अंदर छुपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

May 19, 2026
Dhanbad police take major action, chargesheets filed in court in 687 old cases
झारखंड

Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 687 पुराने मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

May 19, 2026
Next Post
Big breaking: रांची पुलिस ने मॉल ऑफ रांची के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन से बरामद किए 15 लाख रुपये 

Big breaking: रांची पुलिस ने मॉल ऑफ रांची के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन से बरामद किए 15 लाख रुपये 

Aaj Ka Rashifal

13 नवंबर 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Minister Irfan Ansari met Rahul Gandhi

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

May 19, 2026

Dhanbad के धनसार में फ्रिज के अंदर छुपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 687 पुराने मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘खतरनाक आवारा कुत्तों को दिया जाए मौत का इंजेक्शन, लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि’

Dhanbad में रंगदारी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad Crime: धनबाद के चीरागोड़ा मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, हत्या की आशंका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra