सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप

रांची की राढ़ू नदी में महिला रातभर टापू पर फंसी रही। सुबह ग्रामीण ने उसे ‘चुड़ैल’ समझ लिया। महिला ने पति पर पुल से नदी में धक्का देने का आरोप लगाया है।

सितम्बर 28, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
रांची की नदी में टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने समझा चुड़ैल; पति पर नदी में धक्का देने का आरोप

रांची ब्रेकिंग न्यूज़: नदी के बीच टापू पर फंसी महिला को ग्रामीण ने समझा ‘चुड़ैल’; पति पर नदी में धक्का देने का आरोप।

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi News: रांची की नदी के बीच अंधेरे में एक महिला को देखकर ग्रामीण डर गया। उसे लगा कि टापू पर कोई ‘चुड़ैल’ बैठी है। वह घबराकर वहां से भागा और गांव के दूसरे लोगों को इसकी जानकारी दी। जब ग्रामीण दोबारा मौके पर पहुंचे और महिला के करीब गए तो पूरी कहानी सामने आई। महिला रातभर नदी के बीच टापू पर फंसी थी और मदद के लिए आवाज लगा रही थी। आरोप है कि उसके पति ने ही उसे पुल से नदी में धक्का दिया था।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में तनाव, 10 लोगों पर FIR; RAF और पुलिस बल तैनात
  • कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा
  • Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Toggle
  • जोन्हा फॉल घुमाने के नाम पर पत्नी को लेकर निकला था पति
  • तेज बहाव में बही, फिर टापू ने बचाई जान
  • सुबह ग्रामीण ने देखा तो समझ बैठा ‘चुड़ैल’
  • ग्रामीणों ने नदी में उतरकर बचाई महिला की जान
  • 12 मई को हुई थी लखीमनी की शादी
  • पति के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

यह हैरान करने वाला मामला रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित पैका जोड़ा पुल के पास का है। महिला की पहचान 22 वर्षीय लखीमनी कुमारी के रूप में हुई है।

जोन्हा फॉल घुमाने के नाम पर पत्नी को लेकर निकला था पति

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे सुरेश महतो अपनी पत्नी लखीमनी को बाइक पर बैठाकर घर से निकला था। महिला के मुताबिक, पति उसे जोन्हा फॉल घुमाने की बात कहकर लेकर गया था।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

बताया गया कि इसके बाद दोनों अमरूद बागान और टाटीसिलवे होते हुए पैका जोड़ा पुल पहुंचे।

महिला का आरोप है कि पुल के पास पति ने पेट दर्द होने की बात कहकर बाइक रोक दी। इसी दौरान जब वह पुल पर खड़ी थी तो पति ने कथित तौर पर उसे नीचे राढ़ू नदी में धक्का दे दिया।

तेज बहाव में बही, फिर टापू ने बचाई जान

नदी में गिरने के बाद लखीमनी तेज बहाव में बहने लगी। इसी दौरान वह नदी के बीच बने एक टापू तक पहुंच गई और वहीं फंस गई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

महिला का मोबाइल भी पानी में डूब गया था, इसलिए वह किसी को फोन कर मदद भी नहीं मांग सकी।

चारों तरफ बहता पानी, रात का अंधेरा और ठंड—लखीमनी को पूरी रात उसी टापू पर गुजारनी पड़ी।

सुबह ग्रामीण ने देखा तो समझ बैठा ‘चुड़ैल’

रविवार सुबह करीब 4:30 बजे महली टोला के ग्रामीण सुकरा महली की नजर नदी के बीच टापू पर मौजूद महिला पर पड़ी।

लखीमनी मदद के लिए आवाज लगा रही थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण ग्रामीण उसे ठीक से पहचान नहीं पाया।

बताया गया कि वह महिला को ‘चुड़ैल’ समझकर डर गया और वहां से घर की ओर भाग गया।

उसने गांव पहुंचकर दूसरे लोगों को नदी के बीच कुछ दिखाई देने की बात बताई। इसके बाद कई ग्रामीण उसके साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने नदी में उतरकर बचाई महिला की जान

सुबह करीब 4:50 बजे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पास जाने पर उन्हें पता चला कि टापू पर कोई ‘चुड़ैल’ नहीं, बल्कि मदद का इंतजार कर रही एक महिला है।

इसके बाद दो-तीन ग्रामीण पानी में तैरकर टापू तक पहुंचे और महिला को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

करीब 5:15 बजे लखीमनी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

पूरी रात पानी और ठंड के बीच रहने के कारण महिला कांप रही थी। हालांकि, उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगने की बात सामने आई और बाद में उसकी हालत सामान्य हो गई।

12 मई को हुई थी लखीमनी की शादी

लखीमनी की शादी सुरेश महतो के साथ 12 मई 2026 को हुई थी। पुलिस के अनुसार, लखीमनी सुरेश की दूसरी पत्नी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ उसका ऐसा कोई विवाद नहीं था जिससे उसे इस घटना की वजह समझ आए। महिला के मुताबिक, उसे खुद नहीं पता कि पति ने कथित तौर पर ऐसा कदम क्यों उठाया।

पति के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की सूचना मिलने के बाद अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला के बयान के आधार पर उसके पति सुरेश महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बुंडू समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को नदी में क्यों धकेला? इसका जवाब आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की जांच के बाद स्पष्ट हो सकता है।

Akash Kumar Singh Tech - Khabar Mantra
Akash Singh

Akash Kumar Singh is an IT Executive & SEO Specialist at Khabar Mantra. A Full-Stack Developer, AI/ML Engineer, and EdTech Founder (Dilwado), he scales platforms serving 10K+ students, commands a 400K+ subscriber tech channel, and drives high-performance web growth.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में तनाव, 10 लोगों पर FIR; RAF और पुलिस बल तैनात
Breaking News

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में तनाव, 10 लोगों पर FIR; RAF और पुलिस बल तैनात

सितम्बर 28, 2026
कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा
राजनीति Politics

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा

सितम्बर 28, 2026
उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई
Breaking News

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

सितम्बर 28, 2026
Next Post
स्कूली बच्चे छुट्टी के बाद खुशी से बैग लेकर बाहर भागते हुए और पृष्ठभूमि में School Holiday 2026 लिखा बोर्ड

October School Holiday List 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार! देखें बिहार-झारखंड के स्कूलों का पूरा कैलेंडर

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में तनाव, 10 लोगों पर FIR; RAF और पुलिस बल तैनात

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में तनाव, 10 लोगों पर FIR; RAF और पुलिस बल तैनात

सितम्बर 28, 2026

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? तकनीकी अड़चनों की मंत्री ने की समीक्षा

October School Holiday List 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार! देखें बिहार-झारखंड के स्कूलों का पूरा कैलेंडर

रांची की नदी में ‘चुड़ैल’ देखकर डर गया ग्रामीण, पति पर पत्नी को धक्का देने का आरोप

लगातार 7 हफ्ते लाल रहने के बाद फिर टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली; जानें वजह

Breaking News: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra