Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मणिटोला में हुए विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए तनवीर की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को गुस्साए लोगों ने डोरंडा थाना का घेराव कर मुख्य सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने रिम्स से शव आने के बाद थाना के सामने रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान चौक के पास मो. तनवीर अंसारी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि मो. जावेद, रिजवान और गोल्डन उर्फ इजाज ने घात लगाकर तनवीर की गाड़ी रोकी और उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तनवीर के सिर में 40 टांके लगे थे और उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद तनवीर को पहले डोरंडा अस्पताल, फिर सदर अस्पताल और बाद में रिम्स ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोकर स्थित सैफर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
Read More- ये बंधन तो प्यार का बंधन है-भूली में दो प्रेमी जोड़ों की अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ गए। पीड़ित परिवार ने सभी नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read More- Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, 40 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








