Jharkhand News: रांची ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. जनवरी से मार्च तक कुल 982 लोगों के Driving License निलंबित किए गए हैं. इसमें सबसे अधिक मामले शराब पीकर गाड़ी चलाने और बिना हेलमेट बाइक चलाने के सामने आए हैं.
जनवरी में 473 Driving License हुए सस्पेंड
जनवरी महीने में ही 473 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए थे. इनमें से 185 लोग शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे, जबकि 73 बिना हेलमेट के पकड़े गए थे. इसके अलावा कुछ लोग बिना परमिट के वाहन चलाते पाए गए.
read more- भगवान बिरसा मुंडा: इतिहास से गुमनामी तक, आज जनजातीय गौरव दिवस के प्रतीक
फरवरी में 243 लोगों का लाइसेंस जब्त
फरवरी में 243 लोगों का License जब्त किया गया, जिनमें से 203 लोग शराब पीकर वाहन चला रहे थे या तेज गति से ड्राइविंग कर रहे थे. इसके अलावा कुछ ड्राइवरों को सीट बेल्ट न लगाने और हेलमेट न पहनने के कारण भी दंडित किया गया.
मार्च में 266 लाइसेंस निलंबित
मार्च में भी ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी रही, जिसमें 266 लाइसेंस निलंबित किए गए. इस महीने 334 लोग शराब पीकर या खतरनाक ड्राइविंग करते पकड़े गए, जबकि हेलमेट न पहनने के कारण 26 लोगों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया.
read more- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम बदलने की उठी मांग, जानिए क्या है पूरा मामला…
रांची ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है.













