Jharkhand news: राजधानी रांची में बढ़ती अव्यवस्था को ध्य़ान में रखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।अब रांची को औऱ संवारने के लिए कमिटी का गठन किया गया है। दरअसल झारखंड हाईकोर्ट में राजधानी रांची की गौरव को बनाए रखने और की बिगड़ती आबो-हवा, ट्रैफिक-परिवहन, बिजली-पानी और सीवरेज-ड्रेनेज की सुचारू व्यवस्था न होने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।
चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने की सुनवाई
इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट ने की। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए चिंता जताई। कोर्ट ने रांची की व्यवस्था में सुधार के लिए राज्य सरकार और संबंधित विभाग को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है।
Read More: बिहार में पहली बार EVM में होंगे पंचायत चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने तैयारी की शुरु
एक ही मंच पर होंगे मुख्य सचिव से लेकर डीसी तक
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि रांची की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी हितधारकों को एक मंच पर लाना आवश्यक है।हाईकोर्ट ने पहली बार ऐसा आदेश दिया है, जिससे सभी जिम्मेदार एक मंच पर होंगे। इस व्यवस्था के तहत मुख्य सचिव-डीजीपी से लेकर डीसी, निगम प्रशासक व एसएसपी एक मंच पर रहेंगे।












