Ranchi: राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में जमीन और फ्लैट खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। 1 अगस्त 2025 से जमीन और फ्लैट की कीमतें 8-12% तक महंगी होने वाली हैं। जिला निबंधन कार्यालय ने नई सरकारी मूल्यांकन दर (Circle Rate) लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रांची के सभी 53 वार्ड और 13 मौजा में यह नई दर प्रभावी होगी।
31 जुलाई तक पुरानी दर पर ही होगी रजिस्ट्री
जिन लोगों ने जमीन या फ्लैट की खरीदारी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके पास 31 जुलाई तक का मौका है। इस तारीख तक पुरानी दरों पर ही रजिस्ट्री कराई जा सकती है।
Read More: मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त में ही क्यों जपते हैं ‘हनुमान चालीसा’?..जानिए वजह
7% अतिरिक्त खर्च करना होगा
नई दर लागू होने के बाद जमीन या फ्लैट खरीदने वालों को 4% स्टांप ड्यूटी और 3% कोर्ट फीस यानी कुल 7% अतिरिक्त खर्च करना होगा। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति एक डिसमिल जमीन जिसकी बाजार कीमत 20 लाख रुपये है, खरीदता है, तो उसे स्टांप और कोर्ट फीस के रूप में करीब 1.4 लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
सूत्रों के मुताबिक, रांची के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 6, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 21, 22, और 23 में 5-12% तक की वृद्धि संभावित है। यह वो इलाके हैं जहां आवासीय और कॉमर्शियल दोनों तरह की संपत्तियों की मांग अधिक है। इनमें कई पॉश कॉलोनियां भी शामिल हैं, जहां जमीन और फ्लैट की कीमतें पहले से ही ऊंची हैं।
Read More: झारखंड में फिर कहर बरपाएगा मानसून! 24 जुलाई से भारी बारिश, वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी
अंतिम सहमति के लिए डीसी के पास प्रस्ताव
जिला निबंधन कार्यालय ने नई दरों का प्रस्ताव तैयार कर अंतिम सहमति के लिए रांची डीसी सह रजिस्ट्रार मंजूनाथ भजंत्री को भेज दिया है। डीसी की स्वीकृति के बाद यह नई दरें लागू होंगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








