शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म, अस्पताल में मचा हड़कंप

अप्रैल 16, 2025
in क्राइम Crime, दुनिया World News, देश National News
A A
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में ICU में भर्ती एक एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। इस घटना ने न सिर्फ अस्पताल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

Table of Contents

Toggle
  • ICU में वेंटिलेटर पर थी पीड़िता
  • घटना 6 अप्रैल की, खुलासा 13 अप्रैल के बाद
  • महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ शर्मनाक कृत्य
  • पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
  • अस्पताल प्रशासन की चुप्पी

ICU में वेंटिलेटर पर थी पीड़िता

पीड़िता एक एयरलाइन कंपनी की ट्रेनिंग के सिलसिले में गुरुग्राम आई थी और एक होटल में ठहरी हुई थी। 5 अप्रैल को स्विमिंग पूल में डूबने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते पहले एक निजी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया।

घटना 6 अप्रैल की, खुलासा 13 अप्रैल के बाद

6 अप्रैल को जब महिला ICU में वेंटिलेटर पर थी और बोलने की स्थिति में नहीं थी, तभी आरोप है कि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उसका यौन शोषण किया। 13 अप्रैल को छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने घर लौटकर अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद पति ने गुरुग्राम के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ शर्मनाक कृत्य

पीड़िता का कहना है कि वारदात के समय अस्पताल की दो महिला कर्मचारी भी वहां मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इस गंभीर आरोप ने अस्पताल की सुरक्षा और नैतिक जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस की एक टीम अस्पताल भेजी गई है। पीड़िता का बयान जिलाधिकारी के सामने दर्ज किया गया है।

अस्पताल प्रशासन की चुप्पी

घटना के बाद जब मीडिया ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया, तो उन्होंने किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों ने भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इस भयावह घटना ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

Big Breaking: Stampede in Puri Rath Yatra
Breaking News

Big Breaking: पुरी के रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत 200 से ज्यादा घायल  

जुलाई 16, 2026
Major assurance from the Central Government in the Sonam Wangchuk case.
देश National News

Sonam Wangchuk मामले में केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, स्वास्थ्य निगरानी करेंगे सरकारी डॉक्टर

जुलाई 16, 2026
Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा-जाने पूरा इतिहास
देश National News

Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा-जाने पूरा इतिहास

जुलाई 16, 2026
Next Post

तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी से एलएसजी को मिली राहत, राजस्थान के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद

बिहार में छिड़ी पोस्टर जंग, बीजेपी ने राजद के तीन विधायकों को बताया ‘फरार’

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

NEET UG Result 2026 thumbnail showing NTA result announcement with headline "NEET UG Result जारी" and mentioning toppers Aryan Gupta (Punjab) and Panshul Bansal (Haryana).

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

जुलाई 16, 2026

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

कोडरमा में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

भारत टेक्स में छाया झारखंड, बांस से बनी स्टील बोतल और मग बने ग्लोबल आकर्षण

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल

रथ यात्रा के तीसरे दिन आखिर क्यों टूटता है भगवान जगन्नाथ के रथ का पहिया? जानिए देवी लक्ष्मी के ‘गुस्से’ की अनोखी कथा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra