Business News: सोने-चांदी के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम का भाव 98,470 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
झारखंड, बिहार और यूपी के बाजारों में सोना-चांदी के रेट
- पटना के सर्राफा बाजार में सोना 1 लाख रुपये से ऊपर बिक रहा है, जबकि चांदी की कीमत 1,11,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है.
- रांची में 24 कैरेट सोना 95,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का रेट 1,19,000 रुपये प्रति किलो है.
- वाराणसी में सोने के दामों में भारी उछाल देखने को मिला. 24 कैरेट सोना 820 रुपये की बढ़त के साथ 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 750 रुपये बढ़कर 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.
सोने-चांदी के इन तेजी भरे रेट्स ने खरीदारों और निवेशकों की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है.












