Sports news: भारतीय क्रिकेट को मिली नई ऊंचाई, जब रिषभ पंत ने लीड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक और शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन चुके हैं.
धोनी के नाम जहाँ 6 टेस्ट शतक दर्ज थे, वहीं पंत ने लीड्स में खेले जा रहे मौजूदा टेस्ट के दौरान अपना 7वां शतक पूरा किया. यह पारी सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी चोट से वापसी के बाद आत्मविश्वास और साहस का प्रतीक भी बनी.
read more: Ind vs Eng Test: जैसवाल, गिल के बाद पन्त का शतक, इंग्लैंड के बॉलर साबित हुए फिसड्डी
पहली पारी में पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ने टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर 167 रनों की साझेदारी की, जिसने इंग्लैंड पर दबाव बना दिया.
क्रिकेट पंडितों का मानना है कि पंत की यह पारी भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बेंचमार्क है. बीसीसीआई और फैन्स ने सोशल मीडिया पर बधाईयों की बाढ़ ला दी है.
टेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारत ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 471 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई. जवाब में इंग्लैंड ने भी मजबूती से शुरुआत की है. अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं.
इस वक्त क्रीज़ पर बेन डकेट और ओली पोप मौजूद हैं, जिन्होंने 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है और दोनों ही बल्लेबाज़ बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, और देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड इस दबाव का कैसे सामना करता है.












