शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

Jamshedpur के मानगो में राहुल बच्चा के हत्यारे सब्बे का एनकाउंटर, मामी ने बताया ‘सरेंडर’ वाला सच

Jamshedpur के मानगो क्षेत्र में राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिब सिंह उर्फ सब्बे के पुलिस एनकाउंटर के बाद अब मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है

जुलाई 9, 2026
in Uncategorized
A A
Encounter of 'Sabbe' (killer of Rahul Bachcha) in Jamshedpur's Mango; aunt reveals the truth about the 'surrender'.

Encounter of 'Sabbe' (killer of Rahul Bachcha) in Jamshedpur's Mango; aunt reveals the truth about the 'surrender'.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jamshedpur के मानगो क्षेत्र में राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिब सिंह उर्फ सब्बे के पुलिस एनकाउंटर के बाद अब मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। जहां पुलिस इस कार्रवाई को जवाबी कार्रवाई बता रही है, वहीं दूसरी ओर मृतक आरोपी के परिजनों ने पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे संदिग्ध बताया है।

Table of Contents

Toggle
  • क्या बोले परिजन?
  • गोली लगने की जगह को लेकर भी उठे सवाल
  • अस्पताल में भी लगाया गंभीर आरोप
  • निष्पक्ष जांच की मांग
  • क्या है पूरा मामला?
  • फिलहाल क्या स्थिति है?

परिजनों का आरोप है कि यदि आरोपी पुलिस से बचकर भाग रहा था, तो उसे जिंदा पकड़ना संभव था। ऐसे में सीधे गोली चलाने की क्या जरूरत थी? परिवार ने पूरे मामले की न्यायिक या उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • कतरास में कोयला घोटाला: 88 MT कोयले संग 5 हाईवा जब्त, BCCL अफ़सरों पर FIR
  • Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
  • Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

क्या बोले परिजन?

मृतक आरोपी की मामी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि पुलिस ने बुधवार को खुद परिवार को बुलाया था और कहा था कि आरोपी सुरक्षित आत्मसमर्पण (सरेंडर) करेगा। लेकिन परिवार का आरोप है कि इसके कुछ ही समय बाद उन्हें पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने की सूचना मिली।

परिजनों का कहना है कि उन्हें एनकाउंटर की कोई आधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई। उन्हें पूरी घटना की जानकारी केवल मीडिया और स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,

“अगर उससे कोई गलती हुई थी और वह भाग रहा था, तो पुलिस उसे दौड़कर पकड़ सकती थी। उसे सीधे गोली मारने की क्या जरूरत थी?”

गोली लगने की जगह को लेकर भी उठे सवाल

परिवार का दावा है कि सब्बे के शरीर के पिछले हिस्से और घुटने के आसपास गोली लगी थी। उनका कहना है कि यह तथ्य पुलिस की पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

अस्पताल में भी लगाया गंभीर आरोप

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह जब वे एमजीएम अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पहले वार्ड के अंदर जाने से रोक दिया गया। बाद में उन्हें बाहर निकाल दिया गया। परिवार का कहना है कि इस दौरान उन्हें अपने परिजन से मिलने तक नहीं दिया गया।

हालांकि इन आरोपों पर पुलिस प्रशासन या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

निष्पक्ष जांच की मांग

परिवार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पुलिस की कार्रवाई कानून के अनुसार हुई है तो जांच में यह स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता हुई है तो उसकी भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

बुधवार शाम जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला, हिसमा रोड स्थित मजार लाइन के पास राहुल बच्चा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि साहिब सिंह उर्फ सब्बे अपने 20-30 साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ पत्थरबाजी व ईंटबाजी भी की।

घटना में राहुल बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि हत्या की वजह एक युवती से जुड़ा विवाद था। मृतक राहुल बच्चा का उस युवती से बातचीत को लेकर आरोपी सब्बे से पहले भी विवाद हुआ था। परिजनों के अनुसार, घटना से दो दिन पहले भी राहुल को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली थी।

हत्या के बाद आरोपी सब्बे ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान हुए एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई, जिस पर अब गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल क्या स्थिति है?

फिलहाल पुलिस की ओर से परिजनों के लगाए गए आरोपों पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सभी की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई और संभावित जांच पर टिकी हुई है।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

कतरास में 88 मीट्रिक टन अवैध कोयले के साथ जब्त 5 हाईवा ट्रक
Uncategorized

कतरास में कोयला घोटाला: 88 MT कोयले संग 5 हाईवा जब्त, BCCL अफ़सरों पर FIR

अक्टूबर 3, 2026
Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
Uncategorized

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख

सितम्बर 5, 2026
Ghatshila: Director of Nirman Services issues clarification.
Uncategorized

Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

अगस्त 24, 2026
Next Post
Jharkhand Police grants compassionate appointments to 153 dependents; Police Headquarters clears a large number of pending cases.

Jharkhand Police ने 153 आश्रितों को दी अनुकंपा नियुक्ति, पुलिस मुख्यालय ने लंबित मामलों का किया बड़ा निपटारा

कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा

कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा

विज्ञापन
इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

अक्टूबर 16, 2026

स्वास्थ्य मंत्री रील बनाने में मस्त, मरीज इलाज के लिए त्रस्त-रमाकांत महतो ने मांगा जवाब

तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस बना छावनी; नेहा बोरा भी डिटेन

शेर नहीं, गधा है मां कालरात्रि का वाहन, जानें इसके पीछे की मान्यता

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

कोडरमा क्रिकेट संघ में आखिर चल क्या रहा है? सचिव पर गंभीर आरोप, JSCA से कई बार शिकायत!

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts