Sarkari Naukri: अगर आप एक स्थिर और अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो Security Printing and Minting Corporation of India Limited (SPMCIL) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। इसकी यूनिट्स नासिक, देवास और हैदराबाद में कुल 534 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवार 19 मई तक फीस जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: जाने क्या है योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है। उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स), आईटी, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। सोशल वर्क जैसी फील्ड के लिए भी पद शामिल हैं।
उम्र सीमा
- सुपरवाइजर/असिस्टेंट: 18 से 30 वर्ष
- क्लेरिकल पोस्ट: 18 से 28 वर्ष
- जूनियर टेक्नीशियन: 18 से 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन फीस
जनरल/OBC/EWS: ₹600
SC/ST/PWD: ₹200
Sarkari Naukri: चार चरणों में चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। पहले लिखित परीक्षा, फिर स्किल या ट्रेड टेस्ट, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आखिर में मेडिकल जांच होगी।
सैलरी पैकेज
यहां सैलरी भी काफी आकर्षक है। शुरुआती वेतन लगभग ₹18,780 से शुरू होकर ₹1.3 लाख प्रति माह तक जा सकता है, जो पद के अनुसार अलग-अलग है।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के समय आधार कार्ड, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर/ईमेल जरूरी होंगे।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Career” सेक्शन में आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें।













