गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

सऊदी बस हादसा: मारे गए 45 भारतीयों के शव भारत नहीं लाए जाएंगे, सऊदी में ही होगा अंतिम संस्कार

नवम्बर 18, 2025
in दुनिया World News, देश National News
A A
सऊदी बस हादसा: मारे गए 45 भारतीयों के शव भारत नहीं लाए जाएंगे, सऊदी में ही होगा अंतिम संस्कार
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~4 मिनट•हिंदी बुलेटिन

National News: सऊदी अरब के मक्का–मदीना हाईवे पर रविवार देर रात हुए भीषण बस हादसे में जान गंवाने वाले 45 भारतीय नागरिकों के शव अब भारत नहीं लाए जाएंगे। ये सभी उमरा यात्रा के लिए सऊदी गए थे।

Table of Contents

Toggle
  •  सऊदी में ही दफनाने का फैसला
  • मुआवजे को लेकर भी अनिश्चितता
  • तीर्थयात्रियों के शव सऊदी से वापस नहीं भेजे जाते
  • कैसे हुआ हादसा?
  • 45 में से 18 एक ही परिवार के, सिर्फ 1 शख्स जिंदा बचा

 सऊदी में ही दफनाने का फैसला

तेलंगाना मंत्रिमंडल ने घोषणा की है कि मारे गए सभी भारतीयों को उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सऊदी अरब में ही दफनाया जाएगा। इसके लिए हर पीड़ित परिवार से दो लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सऊदी भेजा जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें:
  • किसी और रिलेशनशिप में Lover? मीट बेचने वाले प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को काटकर मार डाला
  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत; जानिए पूरा मामला
  • दिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, मेट्रो पाबंदियों पर भी जवाब

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि परिजनों को शव सऊदी में दफनाने या भारत लाने का विकल्प दिया जा सकता है, लेकिन सऊदी कानून के अनुसार शवों को वापस भेजना बेहद मुश्किल होता है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

मुआवजे को लेकर भी अनिश्चितता

सऊदी अरब में सड़क हादसों के पीड़ितों को सरकार की ओर से सीधा मुआवजा नहीं मिलता। मुआवजा तभी संभव है, जब पुलिस जांच में टैंकर ड्राइवर या कंपनी की गलती साबित हो और परिवार कानूनी दावा दायर करे। यह प्रक्रिया कई महीनों तक चल सकती है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

तीर्थयात्रियों के शव सऊदी से वापस नहीं भेजे जाते

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हज या उमरा यात्रा शुरू करने से पहले तीर्थयात्रियों से एक डिक्लेरेशन फॉर्म साइन कराया जाता है, जिसमें साफ लिखा होता है कि अगर सऊदी की जमीन पर उनकी मृत्यु होती है, तो शव वहीं दफनाया जाएगा।

हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैर-तीर्थयात्रियों की मौत होने पर शव को भारत लाया जा सकता है, यदि कानूनी वारिस ऐसा चाहते हों।

कैसे हुआ हादसा?

मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों की बस हाइवे पर किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार फ्यूल टैंकर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

हादसा मदीना से करीब 25 किमी दूर मुहरास के पास, भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे हुआ। उस समय कई यात्री सो रहे थे, जिससे बचने का मौका नहीं मिला।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

45 में से 18 एक ही परिवार के, सिर्फ 1 शख्स जिंदा बचा

मृतकों में 18 महिलाएं, 17 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। हादसे में सिर्फ एक शख्स जिंदा बचा—24 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल शोएब, जो ड्राइवर के पास बैठा था। शोएब का इलाज एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मरने वालों में से 18 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। यह परिवार हैदराबाद का रहने वाला था और 22 नवंबर को भारत लौटने वाला था।

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

किसी और रिलेशनशिप में Lover? मीट बेचने वाले प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को काटकर मार डाला
देश National News

किसी और रिलेशनशिप में Lover? मीट बेचने वाले प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को काटकर मार डाला

अक्टूबर 15, 2026
Aamir Khan’s nephew Imran Khan receives a notice to leave India, granted time until October 28; find out the full story.
Breaking News

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत; जानिए पूरा मामला

अक्टूबर 15, 2026
Centre tenders unconditional apology to Supreme Court over internet shutdown in Delhi; also responds regarding metro restrictions.
Breaking News

दिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, मेट्रो पाबंदियों पर भी जवाब

अक्टूबर 15, 2026
Next Post
प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी,कहा…

प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी,कहा...

A young man committed suicide after a party in Dhanbad, creating a sensation in the area.

Dhanbad में पार्टी के बाद युवक ने की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

रांची सदर अस्पताल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, दांत में दर्द की शिकायत

रांची सदर अस्पताल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, दांत में दर्द की शिकायत

अक्टूबर 15, 2026

पलामू पर क्यों है सरकार की नजर? बैद्यनाथ राम और ब्रजमोहन राम के पीछे क्या है गणित?

रांची में दुर्गा पूजा की धूम, 9 पंडालों के पट खुले; मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Jailer 2 Box Office: 18 लाख टिकटें और ताबड़तोड़ कमाई! रिलीज़ होते ही रजनीकांत की फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

रांची के बालपन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप; 3 बच्चों की मौत को लेकर उठे सवाल

दुर्गा पूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, रांची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts