Ranchi: सावन की पहली सोमवारी को लेकर राजधानी रांची में पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार रात से ही शहर के प्रमुख शिवालयों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन को सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन का विशेष फोकस ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर और कांवड़ पथ पर है, जहां श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
हर शिवालय पर अतिरिक्त पुलिस बल, RAP भी रहेगी तैनात
रांची पुलिस के अनुसार, रविवार रात से ही शहर के प्रमुख शिवालयों के बाहर एक कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस (RAP) और करीब 15 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा छोटे और बड़े सभी शिव मंदिरों में 5 से 6 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पहाड़ी मंदिर परिसर में करीब 50 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में लाइव मॉनिटरिंग के लिए विशेष पुलिस टीम की तैनाती की गई है, जो हर गतिविधि पर नजर रखेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।भीड़ नियंत्रण और भगदड़ रोकने के लिए विशेष व्यवस्था
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सावन की पहली सोमवारी पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में विशेष बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित कतारों में जलाभिषेक करने की अनुमति होगी। पहाड़ी मंदिर की सीढ़ियों और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जो श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करेंगे और किसी भी प्रकार की भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने का प्रयास करेंगे।Ranchi एसएसपी राकेश रंजन करेंगे सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग
पूरे सुरक्षा अभियान की निगरानी रांची के एसएसपी राकेश रंजन स्वयं करेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, धैर्य बनाए रखें और व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करें। इससे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी। ये भी पढ़ें: 2 अगस्त 2026 Rashifal: आज बन रहे 5 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









