Business News: Indian Share Market ने पिछले दिनों के तेजी के बाद आज गिरावट दर्ज की. 12 जून 2025 को भी दोनों प्रमुख सूचकांक BSE SENSEX और NSE NIFTY हरे रंग के निशान पर खुले. शुरुआती कारोबार में BSE SENSEX 108.02 अंक की तेजी के साथ 82,623.16 पर पहुंच गया, जबकि NIFTY 38.7 अंकों की बढ़त के साथ 25,180.10 अंक पर कारोबार कर रहा था. लेकिन, अब SENSEX 170 अंक की गिरावट के साथ 82,345 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, NIFTY 46 अंक के गिरावट के 25,095 पर ट्रेड कर रहा है.
read more- Aaj Ka Rashifal: जानिए 12 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बुधवार को भी बाजार में दिखी मजबूती
बीते बुधवार को SENSEX 123.42 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 82,515.14 पर बंद हुआ था. वहीं NIFTY 37.15 अंक उछलकर 25,141.40 अंक पर बंद हुआ था.
वैश्विक बाजारों का भी रहा समर्थन
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी सकारात्मक रहे. यूरोपीय बाजारों में भी तेजी दिखी.












