Business News— शेयर बाजार में शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई, लेकिन जल्द ही बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सूचकांक सपाट कारोबार करने लगे.
BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 67.34 अंकों की तेजी के साथ 83,306.81 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty 23.55 अंक चढ़कर 25,428.85 पर खुला. वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 85.36 पर आ गया.
उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में ठहराव
प्रारंभिक तेजी के बाद बाजार में जल्द ही उतार-चढ़ाव देखने को मिला और प्रमुख सूचकांक सपाट रुख में आ गए. BSE Sensex जहां बाद में 13.55 अंक की गिरावट के साथ 83,221.65 पर कारोबार कर रहा है, वहीं Nifty 4.15 अंक फिसलकर 25,400.40 पर पहुंच गया.
read more- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेट कर दिया जीत का मंत्र, बिहार चुनाव में होगा बड़ा उलटफेर!
किन शेयरों को मिला फायदा, कौन रहे नुकसान में?
Sensex के 30 में से कई शेयरों ने बढ़त दर्ज की. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे. दूसरी ओर, ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी में गिरावट देखी गई.
FII और DII का निवेश रुख
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों की स्थिति
- जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में बंद हुए.
- अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को मजबूती देखी गई, जहां S&P 500 और NASDAQ ने नई ऊंचाई हासिल की.
- ब्रेंट क्रूड 0.42% गिरकर 68.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों कहना है कि, “Nifty फिलहाल 25,200 से 25,800 की सीमा में फंसा है और इस रेंज से बाहर निकलने के लिए कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है.
गुरुवार का बाजार कैसा रहा?
गुरुवार को बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था. Sensex 170.22 अंक गिरकर 83,239.47, जबकि Nifty 48.10 अंक फिसलकर 25,405.30 पर बंद हुआ था.













