Share Market ने आज हरे निशान के साथ मजबूत शुरुआत की. BSE Sensex 40 अंकों की तेजी के साथ 80,777 पर खुला, जबकि NSE निफ्टी 18 अंकों की बढ़त के साथ 24,560 के स्तर पर खुला. कुछ ही देर में बाजार में और तेजी देखने को मिली और Sensex 175 अंक चढ़कर 80,913 तक पहुंच गया. निफ्टी भी 24,590 के स्तर तक चढ़ गया. MIDCAP और SMALLCAP शेयरों में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई.
वैश्विक बाजारों के संकेत
दुनिया भर के बाजारों से अच्छे संकेत मिले. जापान का निक्केई 225 करीब 0.83% ऊपर रहा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.57% चढ़ा. अमेरिका के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें डॉव जोन्स, S&P 500 और नैस्डैक ने अच्छी तेजी दिखाई. इससे भारतीय बाजार को भी मजबूती मिली.
निवेशकों की नजर
आज के कारोबार में कुछ कंपनियां खास चर्चा में रहीं. Aditya Birla Fashion Retail (ABFRL) में करीब ₹600 करोड़ की ब्लॉक डील हो सकती है, जिसमें Flipkart अपनी 6% हिस्सेदारी बेच सकती है. वहीं, Tata Technologies में भी बड़ी डील की तैयारी है. TPG Rise Climate करीब ₹635 करोड़ की हिस्सेदारी बेचने जा रही है. इसके अलावा ALKEM Labs, Indegene और Zydus Life जैसी कंपनियों में भी निवेशकों की नजर बनी हुई है.
read more- Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ
विशेषज्ञों की राय
शेयर बाजार विशेषज्ञों ने कुछ स्टॉक्स के लिए आज खास सिफारिशें दी हैं. प्रभुदास लीलाधर की एक्सपर्ट वैषाली पारेख ने Medico Remedies को ₹52 पर खरीदने की सलाह दी है, जिसका टारगेट ₹58 है. Jain Irrigation को भी ₹60 पर खरीदने की सिफारिश की गई है. वहीं IndusInd Bank को ₹799 पर बेचने की सलाह दी गई है.
RBI रेपो रेट से बाजार में आएगी तेजी?
इस समय निवेशकों की नजर RBI की मौद्रिक नीति बैठक (Monetary Policy) पर टिकी है, जो 4 जून से शुरू हो चुकी है और 6 जून को इसका फैसला आएगा. उम्मीद की जा रही है कि RBI रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर सकता है, जिससे बाजार में और तेजी आ सकती है.













