रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बाद Rajrappa मंदिर क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। ताजा जानकारी के अनुसार, आज प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल, JCB मशीनों और बड़ी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मंदिर परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों को पहले दी गई समय सीमा समाप्त होने के बाद अब पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। प्रशासनिक टीम लगातार इलाके में घूमकर दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दे रही है।
JCB की मदद से हटाया जा रहा अतिक्रमण
मंगलवार को शुरू हुई इस कार्रवाई में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध ढांचों और अस्थायी दुकानों को हटाया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
प्रशासन सख्त, इलाका कराया जा रहा खाली
प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले दुकानदारों को 15 अप्रैल 2026 तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद अब बलपूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में मचा हड़कंप
कार्रवाई शुरू होते ही पूरे रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की है। कई दुकानदार अपने सामान को जल्दी-जल्दी हटाते नजर आए।
पर्यटन विकास योजना से जोड़ा जा रहा अभियान
गौरतलब है कि हाल ही में राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा रजरप्पा मंदिर के पुनर्विकास की समीक्षा की गई थी। प्रशासन का कहना है कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान मंदिर क्षेत्र को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








