Ranchi: रातू रोड स्थित श्रद्धानंद सेवाश्रम स्कूल में कथित शिक्षक उत्पीड़न मामले को लेकर अब झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन सक्रिय हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), नई दिल्ली को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
प्राचार्य का पक्ष
प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक विद्यालय प्रशासन को छात्राओं की ओर से किसी प्रकार की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दरअसल पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। शिकायत शिक्षक की पत्नी द्वारा दी गई है, जिसे आगे बढ़ाया गया है, लेकिन इसे विद्यालय का अंदरूनी मामला नहीं माना जा सकता।

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की मांग
अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मामला बच्चों की सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़ा है, इसलिए सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, यदि यह मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद है तो इसकी भी सच्चाई स्पष्ट होनी चाहिए ताकि विद्यालय की छवि और छात्रों के भविष्य पर कोई आंच न आए।
अभिभावकों का विश्वास बहाल करना जरूरी
एसोसिएशन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। इससे न केवल छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी होगी बल्कि अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच विश्वास भी मजबूत होगा।
यह जानकारी झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सरार्फ ने दी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









