Dhanbad: धनबाद रेलवे स्टेशन पर अंग्रेज़ी शराब की तस्करी करते हुए एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और CIB की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन सतर्क के तहत हुई इस कार्रवाई में 06 बोतल अंग्रेज़ी शराब जब्त की गई है, जिसकी कुल मात्रा 4.5 लीटर और कीमत लगभग ₹3,014 बताई गई है।
कैसे हुआ खुलासा
सूत्रों के अनुसार, बीती रात प्लेटफॉर्म संख्या 02 के कालका छोर स्थित शौचालय के पास गश्ती दल ने नीले रंग का पिट्ठू बैग लिए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। जांच के दौरान उसके पास से रॉयल चैलेंज, ब्लेंडर्स प्राइड, स्टर्लिंग रिजर्व और 8 पीएम व्हिस्की की बोतलें बरामद हुईं।
आरोपी की पहचान और मंसूबा
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरेश साव (निवासी झरिया थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने वाला था।
आगे की कार्रवाई
जब्त शराब और आरोपी को उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बिहार में शराबबंदी और तस्करी
गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, जिस कारण पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी के मामले अक्सर सामने आते हैं। रेलवे स्टेशन और बॉर्डर इलाकों पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सख्ती बरत रही हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









