शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

गुमला सदर अस्पताल में एसएनसीयू यूनिट खराब, 28 नवजात शिशु रांची रेफर

जुलाई 23, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
गुमला सदर अस्पताल में एसएनसीयू यूनिट खराब, 28 नवजात शिशु रांची रेफर
Share on FacebookShare on Twitter

Gumla News: गुमला सदर अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से 28 नवजात शिशुओं की जान पर बन आई. वार्ड में भर्ती सभी शिशुओं की हालत नाजुक थी, जिसके चलते अस्पताल प्रशासन ने उन्हें आपात स्थिति में रांची रिम्स रेफर कर दिया.

Table of Contents

Toggle
  • रांची भेजे गए सभी नवजात शिशु
  • एसएनसीयू अगले आदेश तक रहेगा बंद
  • परिजनों को हुई परेशानी

घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, एसएनसीयू के वार्मर डिवाइस में बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया.

रांची भेजे गए सभी नवजात शिशु

देर शाम तक अस्पताल से 14 नवजात शिशुओं को एंबुलेंस से रांची भेजा गया, जबकि बाकी 14 शिशुओं को देर रात तक रेफर किया गया. सभी बच्चे समय पूर्व जन्मे या बेहद कम वजन के हैं, जिनका इलाज एसएनसीयू में विशेष उपकरणों की मदद से किया जाता है.

read more- झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान रांची पहुंचे, आज लेंगे शपथ

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रुद्र कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण वार्मर, ऑक्सीजन सपोर्ट और फोटोथेरिप जैसे उपकरण काम नहीं कर पा रहे थे, इसलिए सभी बच्चों को तत्काल रांची रेफर करना आवश्यक था.

एसएनसीयू अगले आदेश तक रहेगा बंद

गुमला के सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि समस्या की जानकारी मिलते ही इंजीनियर को बुला लिया गया है. बुधवार सुबह तकनीकी टीम अस्पताल पहुंचेगी और एसएनसीयू की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा. तब तक के लिए एसएनसीयू यूनिट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

read more- झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 1 अगस्त से, 24 जुलाई को बुलाई गई कैबिनेट बैठक

परिजनों को हुई परेशानी

घटना से शिशुओं के परिजनों में घबराहट फैल गई. एक नवजात के पिता शिवम कुमार ने बताया कि उनका बच्चा मंगलवार को ही पैदा हुआ था, लेकिन खराबी की सूचना के बाद अचानक उसे रांची भेजने की बात कही गई. उन्हें यह बताया गया कि एसएनसीयू में रहना सुरक्षित नहीं है.

Related Posts

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी
रांची Ranchi

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

जुलाई 17, 2026
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
धर्म-अध्याय

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

जुलाई 17, 2026
Jharkhand Police's high-tech mission
झारखंड Jharkhand News

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026
Next Post
झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ

Breaking News: झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ

पति और बच्चों को छोड़कर पत्नी फरार, जेवर और नकदी भी ले गई, थाना में मामला दर्ज

पति और बच्चों को छोड़कर पत्नी फरार, जेवर और नकदी भी ले गई, थाना में मामला दर्ज

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

सिर्फ आरोप और पत्र लिखने से नहीं चलेगी राजनीति-बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

सिर्फ आरोप और पत्र लिखने से नहीं चलेगी राजनीति-बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

जुलाई 17, 2026

पिस्का और मुरी Railway Station का हुआ लोकार्पण, जानें क्या-क्या बदला और यात्रियों को क्या मिलेगा

कृषि को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस, Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra