लद्दाख के 59 वर्षीय प्रसिद्ध जलवायु और शिक्षा कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है, जो परीक्षाओं से जुड़ी अनियमितताओं और खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सोनम वांगचुक ने सबसे पहले विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह यहाँ सद्भावना का पैगाम लेकर आए हैं।
CJP के प्रदर्शन में पहुंचे सोनम वांगचुक
इससे पहले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जारी एक वीडियो संदेश में वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए स्पष्ट किया था कि उनकी चिंताएं सिर्फ तात्कालिक NEET पेपर लीक और सीबीएसई (CBSE) की मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़े विवादों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह मुद्दा कहीं अधिक व्यापक है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले चार दशकों से वह दूरदराज के इलाकों के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जब जमीनी स्तर पर कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव नहीं दिखता, तो उन्हें निराशा होती है और इसीलिए वह इस व्यवस्था को बदलने के लिए आवाज उठाने को मजबूर हुए हैं।
ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?










