रांची के प्रतिष्ठित St. Xavier’s College Ranchi में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कॉलेज प्रशासन ने चार वर्षीय रेगुलर और तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का संशोधित विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से 13 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कॉलेज की ओर से बताया गया है कि प्रवेश परीक्षा 16 जून से शुरू होगी, जिसके लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही प्रत्येक पाठ्यक्रम का सिलेबस भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है ताकि विद्यार्थी बेहतर तैयारी कर सकें।
प्रवेश परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम
16 जून
- सुबह 8:30 बजे – कॉमर्स (अकाउंट्स ऑनर्स)
- सुबह 11:30 बजे – बीसीए
- दोपहर 2:30 बजे – बीबीए
17 जून
- सुबह 8:30 बजे – बीएससी इन कंप्यूटर एप्लीकेशन
- सुबह 11:30 बजे – अंग्रेजी
- दोपहर 2:30 बजे – जूलॉजी
18 जून
- सुबह 8:30 बजे – बायोटेक्नोलॉजी
- सुबह 11:30 बजे – रसायन विज्ञान
- दोपहर 2:30 बजे – भूगोल
19 जून
- सुबह 8:30 बजे – अर्थशास्त्र
- सुबह 11:30 बजे – इतिहास
- दोपहर 2:30 बजे – राजनीति विज्ञान
20 जून
- सुबह 8:30 बजे – गणित एवं अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
- सुबह 11:30 बजे – भौतिकी
- दोपहर 2:30 बजे – बॉटनी
21 जून (वोकेशनल कॉमर्स)
- सुबह 8:30 बजे – बैंकिंग एंड इंश्योरेंस
- सुबह 11:30 बजे – फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन
- दोपहर 2:30 बजे – एडवर्टाइजिंग एंड मार्केटिंग तथा इंटरनेशनल अकाउंट्स
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से एक दिन पहले कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म नंबर की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी होगी नामांकन प्रक्रिया
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे के अनुसार प्रवेश परीक्षा के आधार पर चरणबद्ध तरीके से नामांकन प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी, जबकि अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं 22 जून से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होती रहेंगी।
विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 9204548576, 7542920586 एवं 8538970586 पर संपर्क कर सकते हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








