Wednesday, November 19, 2025
  • Login
Khabar Mantra | Jharkhand News, Ranchi News, Hindi News Portal, Jharkhand News Portal, Ranchi News Portal, Todays News, Latest News, War news, India Pakistan News, khabar mantra epaper, khabar mantra, khabar mantra epaper ranchi, khabarmantra, खबर मंत्र
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
    • बिहार चुनाव अपडेट
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result

Home झारखंड रांची

रांची में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को दिया निर्देश

by Khabar Mantra Desk
November 4, 2025
in रांची
रांची में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को दिया निर्देश
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Ranchi News: रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के सभागार में मंगलवार को राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित किया।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य के कम से कम 200 किसानों के जीवन में व्यक्तिगत प्रयास से सकारात्मक बदलाव लाएं। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी की किसान सुधार सूची भी तैयार की जाएगी।

रबी फसल की जानकारी हर किसान तक पहुंचे — शिल्पी नेहा तिर्की

कर्मशाला में मंत्री ने कहा कि हर वर्ष विभाग इस तरह का आयोजन करता है ताकि किसानों को रबी फसल से संबंधित सही जानकारी और नई तकनीक उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि इस बार अतिवृष्टि (भारी बारिश) से किसानों को 25 से 30% तक का नुकसान हुआ है, जो 40% तक बढ़ सकता है। ऐसे में अधिकारियों को किसानों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने की आवश्यकता है।

मंत्री ने यह भी कहा कि —“किसानों के सामने आज कई सवाल हैं – क्या खाएंगे, बच्चों का भविष्य क्या होगा? ऐसे में अधिकारियों को आगे बढ़कर उनकी मदद करनी चाहिए।”

फसल बीमा और आपदा राहत पर दिया गया जोर

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों से कहा कि फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने और जो किसान बीमा योजना से बाहर हैं, उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता दिलाने के प्रयास करें।
उन्होंने फसल नुकसान की रिपोर्ट को अंचल से जिला मुख्यालय तक तेजी से भेजने के निर्देश भी दिए।

Read more- झारखंड में बढ़ी सर्दी, शाम की कंपकंपी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

कृषि सचिव और कुलपति ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

कृषि सचिव अबू बक्कर सिद्दीखी ने कहा कि रबी या खरीफ – दोनों मौसमों के लिए किसानों का कृषि कैलेंडर तय होना जरूरी है ताकि हर काम समय पर पूरा हो सके।
उन्होंने मिट्टी जांच और उपयुक्त फसल चयन को फसल उत्पादन बढ़ाने की कुंजी बताया।

वहीं BAU कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने कहा कि इस बार भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अतिवृष्टि से खेतों में बनी नमी का लाभ रबी फसलों के लिए उठाया जा सकता है।

पुस्तक का विमोचन और वैज्ञानिकों की मौजूदगी

कर्मशाला के दौरान कृषि विभाग द्वारा तैयार एक नई पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में निदेशक जीशान कमर, निबंधक शशि रंजन, निदेशक माधवी मिश्रा, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, संजय शांडिल्य, एस.के. अग्रवाल, किसान प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक और कृषि पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Read more- बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: SMS-2 में डोजर में लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

ShareTweetSend

Related Posts

रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर बढ़ाई सख्ती, 500 बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी

रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर बढ़ाई सख्ती, 500 बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी

November 18, 2025
रांची के चुटिया में अनियंत्रित कार की चपेट में कई लोग घायल, चालक गिरफ्तार

रांची के चुटिया में अनियंत्रित कार की चपेट में कई लोग घायल, चालक गिरफ्तार

November 18, 2025
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

November 17, 2025
"झारखंड जतरा" समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक कल्पना सोरेन हुई शामिल

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विधायक कल्पना सोरेन “झारखंड जतरा” समारोह में हुई शामिल, बजाया मांदर

November 16, 2025
सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन मोरहाबादी मैदान में रजत पर्व उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन मोरहाबादी मैदान में रजत पर्व उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

November 16, 2025
सीयूजे के जीवन विज्ञान विभाग के प्रो. मनोज कुमार प्रतिष्ठित इंडियन सोसाइटी फॉर रेडिएशन बायोलॉजी (आईएसआरबी) के कार्यकारी सदस्य बने

सीयूजे के जीवन विज्ञान विभाग के प्रो. मनोज कुमार प्रतिष्ठित इंडियन सोसाइटी फॉर रेडिएशन बायोलॉजी (आईएसआरबी) के कार्यकारी सदस्य बने

November 16, 2025
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हजारीबाग लूटकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग लूटकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

15 minutes ago
झारखंड मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 का बड़ा JAC बोर्ड परीक्षा 2026: मैट्रिक व इंटर के परीक्षा शुल्क में 35% बढ़ोतरी, जानें नई फीस संरचना

JAC बोर्ड परीक्षा 2026: मैट्रिक व इंटर के परीक्षा शुल्क में 35% बढ़ोतरी, जानें नई फीस संरचना

35 minutes ago
Monsoon departs, cold sets in – temperatures to drop soon in Jharkhand

झारखंड में मौसम ने बदली करवट, तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी

3 hours ago
rashifal

19 नवंबर 2025 का राशिफल: इन राशियों के लिए दिन होगा लकी, खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

6 hours ago
newsscoop

Daily Scoop 18th November : Top Headlines

19 hours ago
Tej-Pratap-yadav-and-Rohini-Acharya

रोहिणी आचार्य विवाद पर भड़के तेज प्रताप यादव, कहा- ‘बहन का अपमान…’

20 hours ago
  • About Editor
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Site Map

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In