Share Market: आठ हफ्तों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 72,340.95 पर खुला। वहीं, निफ्टी 22,532.40 के स्तर पर खुला।
बाजार खुलने के कुछ देर बाद तेजी और मजबूत हुई। सुबह 9:34 बजे सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़कर 72,510.06 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 में तेजी, जबकि 13 में गिरावट रही।
Share Market: HDFC Bank-Bajaj Finance उछले
बजाज फाइनेंस करीब 1.82 फीसदी की शुरुआती बढ़त के साथ सबसे मजबूत शेयरों में रहा। वहीं, टेक महिंद्रा में 1.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
Share Market: नए MD & CEO की नियुक्ति के बाद HDFC बैंक करीब 2 फीसदी चढ़ा
हैवीवेट शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिला। नए MD & CEO की नियुक्ति के बाद HDFC बैंक करीब 2 फीसदी चढ़ा। फंड जुटाने और Q2 बिजनेस अपडेट के बीच बजाज फाइनेंस में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी। SBI, एक्सिस बैंक और RIL के शेयर भी मजबूत रहे।
एशियाई बाजारों की तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इस बीच RBI की MPC बैठक आज से शुरू हो रही है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगी। बाजार की नजर इसके फैसलों पर रहेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












