Dhanbad: धनबाद के धांगी मोड़ के समीप बलियापुर रोड स्थित सारायढ़ेला थाना अंतर्गत सूर्या हाइलैंड सिटी मैं चोरों का आतंक देखने को मिला। चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अनजाम दिया है। चोरों के द्वारा दो डुप्लेक्स में चोरी करने का प्रयास किया गया जिसमें एक में सफल रहा और दूसरा का सिर्फ ताला तोड़ पाया।
मौका-ए-वारदात से प्राप्त सूचना के अनुसार डुप्लेक्स गायत्री संख्या 15 जिनका मकान मालिक गजेंद्र सिंह, तीर्थ पर गए हुए थे। गजेंद्र सिंह ने बताया कि विगत 14 दिनों से वे तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे, आज जब संध्या समय अपने घर वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा का गेट लगा हुआ था लेकिन जैसे ही मुख्य दरवाजा का गेट खोल करके अंदर प्रवेश किया तो देखा कि अंदर का दरवाजा का ताला कटा हुआ है। कुंडी भी कटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।
घर से 15 से 20 लख रुपए की सामान चोरी की आशंका
घर की स्थिति को देखकर उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि उनके घर में चोरी हो गई है। तुरंत गजेंद्र सिंह ने सोसाइटी के लोगों को इसकी सूचना दी सोसाइटी के लोगों के साथ जब घर में प्रवेश किया तो देखा उनके सभी रूम तहस-नहस किए हुए हैं। घर में पड़े सभी जेवरात और बेस कीमती वस्त्र और सामान गायब हैं।
गजेंद्र सिंह के अनुसार उनके घर से 15 से 20 लख रुपए की सामान चोरी गई है, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आकलन है। जब पूरी स्थिति को देखेंगे समझेंगे तब यह बताया जा सकता है कि कुल कितने का सामान चोरी हुआ है।
डुप्लेक्स सुरुचि संख्या तीन में भी चोरी की कोशिश
बताते चलें कि गजेंद्र सिंह के मकान के पीछे डुप्लेक्स सुरुचि संख्या तीन में भी चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया है और खिड़की भी तोड़ने का प्रयास किया है। आवाज सुनकर घर के बगल वाले ने अपना लाइट जलाया और कर वहां से भाग गया जिस कारण एक और बंद घर में चोरी होने से बच गया।
बताया जाता है कि डुप्लेक्स संख्या सुरुचि 3 का मकान मालिक मनोज सिन्हा है जो बैंक ऑफ़ बड़ौदा में धनबाद से बाहर काम करते हैं। उनके बगल वालों ने इसकी सूचना मनोज सिन्हा को भी दे दिया है। गजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना उन्होंने सारी ढीला थाना को दिया है सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना व पंचनामा कर चली गई।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












