Jharkhand News: धनबाद के पुटकी पीबी एरिया गेस्ट हाउस में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की अहम बैठक अंचल अधिकारी विकास आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर हुई इस बैठक में बीसीसीएल, सीआईएसएफ और पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई
बैठक में कोयला, बालू और अन्य खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। थाना प्रभारियों को लगातार छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया, जबकि बीसीसीएल को अवैध खनन हॉट स्पॉट पर कड़ी निगरानी और अवैध मुहानों की भराई का निर्देश दिया गया।
read more- झारखंड में मानसून का कहर जारी – जानें किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
साथ ही बीसीसीएल को क्षतिग्रस्त क्वार्टर ध्वस्त करने, ट्रांसपोर्ट कंपनियों को नियमों का पालन कराने और भू-धंसान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का सख्त आदेश दिया गया। डीजीएमएस के ब्लास्टिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
read more- Bigg Boss 19 में नई होस्ट की एंट्री! सलमान खान की जगह कौन बना शो का बॉस?












