KhabarMantra: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान द्वारा किए गए 30 से अधिक हवाई हमलों को भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है. जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के कुल तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जिनमें एक F-17 और दो JF-17 जेट शामिल हैं.
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने कई मिसाइलें भारतीय क्षेत्रों की ओर दागीं, लेकिन भारत की प्रभावशाली वायु सुरक्षा प्रणाली ने आठ पाकिस्तानी मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया. इस पाकिस्तान के प्रयास के बाद भारत ने त्वरित जवाब देते हुए पाकिस्तान के तीन विमान मार गिराए.
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी क्षेत्र में ब्लैकआउट की खबर सामने आई है. इसके अलावा, पंजाब के चंडीगढ़ और गुजरात के भुज में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना और वायुसेना उच्चतम सतर्कता पर हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.













