Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री सहित चार लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
सुदेश महतो ने कहा कि जमशेदपुर में हुआ यह भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। हादसे में चार लोगों का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है।
सुदेश महतो ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की
उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
सुदेश महतो ने कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक-संतप्त सभी परिवारों के साथ हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








