Ranchi: तमिलनाडु के राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनपर अभिनेत्री तृषा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की है।
महिलाओं का अपमान करने का आरोप
यह विवाद सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली के दौरान सामने आया। रैली में उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से ‘तृषा, तृषा’ के नारे लगाए गए। आरोप है कि इसके जवाब में उदयनिधि ने ऐसी टिप्पणी की, जिसे विपक्षी दलों ने अभिनेत्री के संदर्भ में डबल मीनिंग और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया। हालांकि, बाद में उदयनिधि स्टालिन ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था, किसी व्यक्ति की ओर नहीं। मामला दर्ज होने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी चेन्नई स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी घर के बाहर जमा हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कुछ देर तक नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर चली गई।स्टालिन पर महिला की गरिमा का अपमान करने जैसे कई गंभीर आरोप
एफआईआर में उदयनिधि स्टालिन पर महिला की गरिमा का अपमान करने, जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने, अलग-अलग समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने, आपराधिक साजिश और आपराधिक धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम, 2002 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले पर विपक्षी दलों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। टीवीके और भाजपा के नेताओं ने टिप्पणी की आलोचना करते हुए उदयनिधि स्टालिन से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










